‘सबसे ज्यादा Item Song तो हमने किए हैं:’ Sameer Sen ने जब आइटम सांग को लेकर किया था रिएक्ट

Sameer Sen Exclusive Interview: बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी दिलीप सेन–समीर सेन ने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा को कई हिट और यादगार गाने दिए हैं। ‘आईना’, ‘ये दिल्लगी’, ‘अफलातून’, और ‘कोहराम’ जैसी फिल्मों के मधुर संगीत ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। उस दौर में यह जोड़ी सफलता की ऊँचाइयों पर थी, लेकिन बाद में परिस्थितियोंवश दोनों अलग हो गए। इसके बावजूद, दिलीप और समीर दोनों ने अलग-अलग फिल्मों में अपनी संगीत यात्रा जारी रखी। हाल ही में, लहरें के साथ एक खास बातचीत में समीर सेन ने अपने करियर की शुरुआत, संघर्ष और सफलता के किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह कठिन समय में भी उन्होंने संगीत से अपना रिश्ता कभी नहीं तोड़ा। उनके अनुसार, संगीत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जो उनकी आत्मा से जुड़ा है।

सबसे खास बात यह रही कि समीर सेन ने अपने दिल की बात करते हुए कहा, “मैं संगीत में जीता हूँ और संगीत में ही मरना चाहता हूँ।” यह एक ऐसा बयान है जो उनके संगीत के प्रति समर्पण और जुनून को दर्शाता है। उनकी यह बातचीत न केवल उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि उन तमाम उभरते कलाकारों के लिए भी, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को जीने का हौसला रखते हैं। समीर सेन ने इसी बातचीत में आइटम सांग को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि आइटम सांग उन्होने सबसे ज्यादा किए हैं। आइटम सांग करते वक्त गाने की मिलोडी को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि मिलोडी बहुत जरूरी होती है।

समीर सेन ने इस बातचीत में ये भी कहा कि संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग की जरूरत होती है। ऐसे कोई भी म्यूजिक क्रिऐट नहीं कर सकता है। समीर सेन ने आगे अपने पसंदीदा संगीतकारों के नाम भी बताए और ये भी कहा कि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल उनके पसंदीदा संगीतकारों में से एक रहे हैं। इसके अलावा उन्होने ये भी इच्छा जताई कि वो अपने बेटे को संगीत के क्षेत्र में नाम कमाते देखना चाहते हैं। समीर सेन के इस पूरे इंटरव्यू को देखने के लिए आप लहरें पॉडकास्ट का यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक को भी क्लिक कर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Aamir Khan की ‘Sitaare Zameen Par’ का फर्स्ट पोस्टर हुआ आउट, जानिए कब रिलीज़ हो रही है फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like