Samantha Prabhu Reacts To SRK & Vicky Kaushal Dance: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और एक्टर विक्की कौशल ने इस बाग आईफा 2024 को होस्ट किया है, जो हाल ही में अबू धाबी में आयोजित किया गया है। दोनों ही सितारों ने यहां लोगों को खूब इंटरटेन किया है। साथ ही मजेदार जोक्स व अपने डांस मूव्स से भी दर्शकों को दीवाना बना दिया है। शाहरूख और विकी का साउथ एक्ट्रेस सामंथा के एक मशहूर गाने ऊ अंतावा पर मजेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। बादशाह खान और विक्की कौशल ने दोनों अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करते वक्त फिल्म ‘पुष्पा’ पर चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने गाने ‘ऊ अंटवा’ पर डांस करने का फैसला किया।
दोनों सितारों ने इस पर इतना मजेदार डांस किया कि डांस का ये वीडियो वायरल हो गया है। बाद में इस वीडियो ने सामंथा रूथ प्रभु का भी ध्यान खींचा है। विक्की कौशल और शाहरुख खान को ‘ऊ अंटवा’ पर डांस करते देखकर सामंथा अपनी हंसी नहीं रोक पाई, जिसने ‘पुष्पा: द राइज’ गाने के मूल वर्जन में शानदार डांस किया था। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोनों सितारों के डांस का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि, ‘मैंने कभी दस लाख सालों में ऐसा होने की कल्पना नहीं की थी।’ हालाकि विक्की कौशल और शाहरुख खान ने अभी तक उनकी पोस्ट पर रिएक्ट नहीं किया है। गाने ‘ऊ अंटवा’ पर डांस करने के अलावा शाहरुख ने संदीप रेड्डी वांगा से भी बात की। उन्होंने डायरेक्टर से ‘पुष्पा’ जैसी फिल्म बनाने को कहा।
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कमेंट में लिखा है कि, ‘ये क्या कर रहे हैं, ऐसा डांस तो पहले कभी देखने को नहीं मिला। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘शाहरुख खान और विक्की कौशल की जोड़ी तो किसी रोमांटिक फिल्मी जोड़ी से भी आगे निकल गई है।’ एक अन्य ने लिखा है कि ‘तृप्ति डिमरी के महबूब को भी शाहरुख-विक्की फेल कर रहे हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखना एक अलग ही फीलिंग थी।
ये भी पढ़े: IIFA 2024: 69 साल की उम्र में Rekha ने अपने डांस से सभी को किया शॉक्ड, अपने चिरपरिचित अंदाज़ में आई नजर

