Salman Khan Wishes Isabelle Kaif-Suraj Pancholi’: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) भी बॉलीवुड के परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दरअसल इसाबेल कैफ ‘टाइम टू डांस’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दे यह एक डांस मूवी है और इसमें उनके अपोजिट अभिनेता सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) नज़र आएंगे। इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद आज सलमान खान ने पूरी टीम के लिए ट्विट किया है।
सलमान खान ने ‘टाइम टू डांस’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- ‘पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।’ उन्होंने सूरज पंचोली के साथ-साथ पूरी टीम को टैग भी किया है।
फिल्म ‘टाइम टू डांस’ का पहला गाना हुआ रिलीज
इस फिल्म का नया गाना ‘आए हाए’ रिलीज हो गया है। इसमें इसाबेल के शानदार मूव्स देखकर आप उनकी अदाओं पर फिदा हो जाएंगे।
इस फिल्म में इसाबेल एक बॉलरूम डांसर के किरदार में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर सूरज पंचोली एक स्ट्रीट डांसर के रूप में नजर आएंगे। सूरज पंचोली की बात करे तो वह आखिरी बार सैटेलाइट शंकर में दिखाई दिए थे।
आपको बताते चले इस फिल्म को स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा निर्देशन कर रहे हैं। साथ ही कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2018 में ही पूरी हो गई थी। हलाकि की किसी कारण से इस फिल्म की रिलीज को रोका गया था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
साथ ही इस फिल्म के अलावा इसाबेल की दो और फिल्में लाइन में हैं। वह जल्द ही पुलकित सम्राट के साथ सुस्वागतम खुशामदीद में नजर आने वाली हैं। इसाबेल का एक और प्रोजेक्ट भी है जिसमें वह सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आनेवाली हैं।

