Lokesh Kanagaraj के साथ फिल्म करना चाहते हैं Salman Khan

Salman Khan-Lokesh Kanagaraj: कैथी, मास्टर और विक्रम जैसी बेहतरीन तमिल एक्शन फिल्में देने वाले लोकेश कनगराज के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक एक्शन फिल्म करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान ने हाल ही में लोकेश को एक फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच किया है। वे लोकेश के साथ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म करना चाहते हैं। हालांकि, सलमान और लोकेश ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार सलमान को लोकेश की मास्टर और विक्रम काफी पसंद आई थी। वे लोकेश के फिल्म स्टाईल से काफी प्रभावित हुए हैं। बता दें कि लोकेश वर्तमान में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलापति की आगामी फिल्म ‘लियो’ के निर्देशन में व्यस्त है। यह लोकेश की विजय के साथ दूसरी फिल्म हैे, इससे पहले उन्होंने साल 2021 में आई फिल्म ‘मास्टर’ में विजय को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रही थी।

लोकेश की आगामी फिल्म ‘लियो’ जिसमें विजय थलापति मुख्य किरदार निभा रहे हैं,ये फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सजय दंत्त, तृषा, अर्जुन, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, मंसूर अली खान और मैथ्यू थॉमस जैसे बड़े स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। यह गैंगस्टार आधारित फिल्म है। 

इस फिल्म से लोकेश का सिनेमेटिक यूनिवर्स आगे बढ़ेगा। लोकेश के सिनेमेटिक यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘विक्रम’ में रोलेक्श का किरदार फिल्म के अंत में इंटरड्यूस किया गया था। सूत्रों के अनुसार इसी तरह लोकेश की फिल्म ‘लियो’ में भी चियान विक्रम का किरदार इंटरड्यूस किया जाने की उम्मीद है। लियो में विजय एक गैंगस्टार का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। ‘लियो’ के बाद ही लोकेश के सिनेमेटिक यूनिवर्स के सभी किरदार एक फिल्म में दिखाए जायेंगे। लियो के बाद लोकेश ‘कैेथी 2’ का निर्देशन करेंगे और उम्मीद है कि ‘कैथी 2’ में ही लोकेश के सिनेमेटिक यूनिवर्स के एक्टर्स कमल हसन, कार्थी, विजय थलापति, और सूर्या एक साथ नजर आयेंगे।

अगर बात करे सलमान खान की तो अब देखना होगा कि लोकेश कनगराज, सलमान के साथ फिल्म करेंगे या नहीं। यह देखना काफी मजेदार होगा कि लोकेश की फिल्म में सलमान किस किरदार में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें:  SRK की जवान में Vijay Thalapathy अपनी इस फिल्म का रोल दोबारा करेंगे  

Latest Posts

spot_img

you may like