Bigg Boss 16 : गुलाब टास्क में घरवालों के बीच हुई लड़ाई, Shalin और Sumbul के रिश्ते में आई दरार

Bigg Boss 16 Day 39 Highlights : बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में शालीन और सुम्बुल में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली हैं। इस दौरान टीना दत्ता ने शालीन के लिए अपने फीलिंग्स को लेकर किया खुलासा। पढ़ें पूरी खबर।

Bigg Boss 16 Day 39 Highlights : बिग बॉस 16(Bigg Boss 16) के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई दोस्ती खत्म होती हुई नजर आ रही है। बिग बॉस 16 के दरमियान शुरुआत में शालीन और सुम्बुल के बीच जिस दोस्ती का आगाज हुआ था, वह खत्म होते हुए नजर आ रहा है, या यू कह ले कि खत्म हो गई है। वही इसी दौरान टीना ने घर में शालीन के लिए अपनी फीलिंग को लेकर खुलासा किया है। राशन डिलीवरी को लेकर बीते दिन घर में खूब हंगामा देखने को मिला है। राशन डिलीवरी के लिए पहले निमृत को बुलाया गया और फिर उन्होंने सुम्बुल को राशन दिया।

इसके बाद साजिद खान ने शालीन और अंकित में से शालीन को राशन देखकर सभी को शौक कर दिया। इसके अलावा अर्चना ने निमृत और सौंदर्या के बीच सौंदर्या को चुना और उन्हें राशन देकर दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया। वही बीते दिन बिग बॉस के घर में अंकित का जन्मदिन मनाया, और इसी वजह से बिग बॉस ने उनके लिए केक भी भेजा। अंकित ने सभी के साथ मिलकर केक काटा और खाया। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में बीते एपिसोड काफी बहस बाजी भी देखने को मिली है। इस दौरान गोरी नागोरी साजिद और शेर से पंगा लेती हुई नजर आई है । पहले वह घर के कामों से बचती हुई नजर आई। और जब साजिद खान उनसे कुछ सवाल कर रहे थे वह उन्हें उल्टा जवाब देती हुई दिखाई दे। जिस वजह से साजिद उनसे नाराज हो गए और फिर खाने को लेकर शिव के साथ नागौरी के बीच जमकर बहस बाजी हुई।

इसके बाद घर के कैप्टन अब्दु रोजिक को बिग बॉस कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनसे काफी बातें भी करते हैं। इस दौरान बिग बॉस उनसे उनके चार फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में पूछते हैं, जिस पर अब्दु साजिद खान, शिव, निमृत और स्टैन का नाम लेते हैं और उन्हें नॉमिनेशन से बचा लेते हैं। इसके बाद नॉमिनेशन की स्पेशल प्रक्रिया शुरू होती है। इस दौरान नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए घर में फूलों की दुकान लगाई जाती है, जिसमें घर के तीन कंटेस्टेंट को एक जगह पर आकर खड़े होना होता है और उन्हें इस दौरान इस बात को साबित करना होता है कि वह घर में दूसरों से बेहतर क्यों है। फिर घरवाले उन्हें फूल देंगे और जिसके पास सबसे कम फुल होंगे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा।

ऐसे में इस टास्क के दौरान सबसे पहले स्टेज पर अर्चना गौतम, शालीन भनोट और गोरी नागोरी आते हैं। निमृत और शिव को फूल बेचने वाला बनाया जाता है। ऐसे में बाकी बचे कंटेस्टेंट को फूल बेचने वालों से फूल लेकर स्टेज पर खड़े कंटेस्टेंट को फूल देना है। इस दौरान सबसे ज्यादा फूल शालीन को मिले, तो वही अर्चना और गोरी को सिर्फ तीन फूल मिले। यानी कि गोरी सीधा सीधा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई है। तो वही दूसरे राउंड में टीना दत्ता, सुम्बुल और गौतम आते हैं। इस दौरान टीना को सबसे ज्यादा फूल मिलते हैं, फिर गौतम और आखिरी में सुम्बुल के पास बस एक ही फूल आता है, यानी कि वह नॉमिनेट हो गई है। फिर तीसरे राउंड में प्रियंका, सौंदर्या और अंकित आते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा फूल सौंदर्या, फिर अंकित और प्रियंका को मिले, यानी कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका नॉमिनेट हुई है। इस टास्क के खत्म होते ही शालीन से सुम्बुल काफी नाराज दिखाई दी और उन्होंने ऐसे में अपने दोस्ती पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि शालीन ने उन्हें केवल एक ही फूल दिया और वह भी अब्दु के कहने पर ही।

इस दौरान सफाई देते हुए शालीन कहते हैं कि वह काफी समय से घर जाना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने उन्हें नॉमिनेट किया। मगर इस दौरान सुम्बुल और शालीन में जंग छिड़ जाती है, और दोनों में काफी बहस होती है। इन दोनों का झगड़ा काफी हद तक बढ़ जाता है, और फिर शालीन कहते हैं कि आज सुम्बुल यहां खड़ी है उनकी बदौलत है। उन्होंने ही उन्हें गेम खेलना सिखाया है। यही नहीं बल्कि शालीन इस दौरान यह भी कहते हैं कि मैं तब से इंडस्ट्री में हूं जब तुम पैदा भी नहीं हुई थी। तभी सुम्बुल उन्हें पागल कहती है। वहीं दूसरी ओर टीना इन दोनों के झगड़े को सुन रही होती है और फिर गार्डन एरिया में जाकर वह कहती है कि शालीन के लिए उनके मन में जरा भी फीलिंग नहीं है। जीरो परसेंट उनसे प्यार करती है। टीना जी ऐसी बातें सुनकर अब्दु काफी हैरान हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों Amitabh Bachchan सिनेमा हॉल के जमीन पर बैठकर देखते थे फिल्में, बिग बी ने खुद किया खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like