बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्ख़ियों में रहे। पापुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से लेकर जैकलिन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी जैसी तमाम अभिनेत्री के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। हालांकि किसी के भी साथ उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इन सब के बीच में सलमान खान का नाम विदेशी मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया और कई बार उनके अफेयर की खबर सामने आई। बता दे आज 24 जुलाई को यूलिया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं सलमान और यूलिया का आखिर रिश्ता क्या था?
बॉयफ्रेंड के साथ भारत आई थी यूलिया
बता दें यूलिया वंतूर मशहूर सिंगर, मॉडल और टीवी प्रेजेंटर है। वह खासकर अपनी आवाज से दुनिया भर में पहचानी जाती है। 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में जन्मी यूलिया ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वह देश-विदेश जा-जाकर सिंगिंग करती थी और अपनी खास पहचान हासिल की। इसी बीच वह अपने बॉयफ्रेंड मासियर के साथ भारत आई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। कहा जाता है कि सलमान से मुलाकात होते ही यूलिया वंतूर का मासियर से ब्रेकअप हो गया। वहीं सलमान खान के साथ उनकी नजदीकी बढ़ती गई और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
सलमान संग कैसा यूलिया का रिश्ता?
कहने वाले यह भी कहते हैं कि सलमान और यूलिया पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। इसी बीच वह भारत भी आ गई और सलमान खान की मदद से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल कर ली। इतना ही नहीं बल्कि सलमान की हिट फिल्म ‘राधे’ में यूलिया ने ‘सीटीमार’ गाना गया जिसके माध्यम से उन्हें बड़े सफलता हाथ लगी। इसी बीच उन्होंने हनी सिंह और बादशाह जैसे सिंगर के साथ भी कई कंसर्ट किए।
बता दें, सलमान और यूलिया की दोस्ती को करीब 12 साल हो गए हैं और यह दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हालांकि अफेयर के बारे में इन्होंने कभी भी कोई बात नहीं की। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के अफेयर की चर्चा खूब होती है लेकिन ना तो इस पर सलमान खान ने बयान दिया और ना ही कभी यूलिया ने कुछ कहा।
ये भी पढ़ें: जबरदस्त Hit देने के बाद Salman Khan को कहा जाता था फ्लॉप एक्टर, सरेआम कर दी गई थी बेइज्जती!

