Tiger 3  के सेट से Salman Khan की खतरनाक तस्वीरें हुईं वायरल, इस लुक में नजर आए एक्टर

Salman Khan Tiger 3: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म के लास्ट एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है। इस एक्शन सीक्वेंस में शाहरुख खान और सलमान खान दोनों नजर आयेंगे। बहरहाल इसी बीच सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

वायरल हुई इन तस्वीरों में सलमान खान खतरनाक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान एक जगह नाव पर बैठे हुए एक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कार से भी एक्शन सीक्वेंस सीन को शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इन वायरल तस्वीरों में टैंकर और कई खतरनाक हथियार भी देखने को मिल रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों में सलमान खान खुद इन खतरनाक स्टंट को अपने आप करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, यह वायरल तस्वीरें तुर्की के शेड्यूल की हैं। 

अगर बात करें सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की, तो इस फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान, इमरान हाशमी से टकराते हुए नजर आयेंगे। इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म से सलमान खान के साथ बड़े पर्दे नजर आयेंगे। इन दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। ‘टाइगर 3’ में विशाल जेठवा भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

इस फिल्म में शाहरुख खान भी अपना कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाया जायेगा। फिल्म में शाहरुख और सलमान खान साथ में इमरान हाशमी से टकराते हुए नजर आयेंगे। फिल्म  में इन तीनों बड़े एक्टर्स को साथ में देखना फैंस के लिए काफी मजेदार अनुभव होगा। 

आपको बता दें कि, फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का तीसरा पार्ट है। टाइगर फिल्म फ्रेंचाइजी के दोनों ही पार्ट काफी बड़े हिट साबित हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘टाइगर 3’ से भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है। ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में 10 नवंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Stree 2 में इस बड़े एक्टर का कैमियो देखने को मिलेगा

Latest Posts

spot_img

you may like