क्या Salman Khan खुद Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को हिट कराने के लिए 20 करोड़ रुपए के टिकट खरीदेंगे?

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान जिनकी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में कल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की एंडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है। फिल्म की एंडवांस बुकिंग में अबतक 50 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान ने खुद इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए के टिकट खरीदने वाले हैं। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी है। कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म को लेकर ट्विट करते हुए कहा कि, ‘’मेरे सूत्रों के मुताबिक, कल #KKHKKT के प्रोड्यूसर खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए 20 करोड़ रुपये के टिकट खरीदेंगे. लेकिन सच तो यह है कि डूबते हुए सितारों को कोई नहीं बचा सकता। पब्लिक सड़क पर लाकर रहेगी। औकात दिखाकर रहेंगे।’’ हालांकि, सलमान खान ने कमाल के इस ट्विट पर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान खान सच में इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए के टिकट खुद खरीदेंगे। 

बहरहाल कमाल के इस ट्विट पर फैंस अब उन्हें लताड़ रहे हैं। एक फैन ने कमाल के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मेरे सूत्रों के अनुसार, केआरके को सलमान की प्रतिष्ठा को नष्ट करने के लिए 25 लाख दिए गए हैं। लेकिन सच तो यह है कि उठाते हुए सितारों को कोई नहीं डूब सकता। पठान को याद करो।’’

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमाल को लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’इसका मतलब है कि उन्हें यह भी पता है कि 20 करोड़ + की ओपनिंग लग रही है या ये अभी से बहाना तैयार है कर रहा है कि देखा मैंने तो पहले ही कहा था कि ऐसा होगा, वाह केआरके।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’तुमने पठान के लिए ऐसा क्यों नहीं कहा.. वही मामला था। स्वयं टिकट खरीदना और बकवास फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित करना।’’

ये भी पढ़ें: हमारे एक्टर्स OTT पर काम करके मिट्टी पलीद करवा रहे हैं, लेकिन South वाले अभी भी सिनेमाघरों में विश्वास रखते हैं: Sanjay Gupta

Latest Posts

spot_img

you may like