Sakshi Dhoni ने MS Dhoni की फिल्म को लेकर दिए संकेत, बोलीं एक्शन फिल्म होगी, ऐसा होगा धोनी का रोल

Sakshi Dhoni gave hints about MS Dhoni film: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिहं धोनी अब फिल्मों में हीरो के तौर पर एंट्री कर सकते है। इस बात के संकेत महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने दिए है। साक्षी ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट पर एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी के फिल्मों में आने संकेत दिए हैं। 

साक्षी ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी कभी भी कैमरे से शर्माते नहीं है और वे एक्टिंग करने के लिए तैयार भी हैं। अगर उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिलते हैं, तो वे फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वे कई सालों से विज्ञापनों में एक्टिंग कर चुके हैं। उनपर एक्शन फिल्म अच्छी लगेगी। इसके अलावा अगर कोई उन्हें हीरो लेकर फिल्म बनाना चाहता  है, तो वे एक फुल एक्शन फिल्म होनी चाहिए। अगर फिल्म का किरदार अच्छा है और फिल्म में एक अच्छा संदेश होगा, तो धोनी अवश्य ही फिल्मों में काम करना चाहेंगे। 

वैसे धोनी ने फिल्मों की दुनिया में एक प्रोड्यूसर के तौर पर एंट्री कर ली है । महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपना प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट की स्थापना की है। धोनी एंटरटेनमेंट ने तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को रामेश थमिलमनी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नादिया, योगी बाबू और मिर्ची विजय मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म के अलावा भी धोनी एंटरटेनमेंट साउथ की कई और फिल्में प्रोड्यूस करने वाला हैं। धोनी अपने इस प्रोडक्शन अभी सिर्फ साउथ की ही फिल्में प्रोड्यूस करना चाहते हैं। 

बहरहाल, अब देखना होगा धोनी प्रोड्यूस बनने के बाद फिल्मों में एक हीरो के तौर पर भी एंट्री करते हैं कि नहीं। वैसे अगर धोनी फिल्मों में हीरो के तौर पर एंट्री करते हैं, तो यह बात उनके फैंस के लिए काफी अच्छी होगी। इसके अलावा धोनी पर एक्शन फिल्म ही अच्छी लगेगी, क्योंकि उनकी पर्सनलिटी ही ऐसी। धोनी को एक मासी एक्शन फिल्म में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। 

ये भी पढ़ें: जब Hrithik Roshan ने इस डर के कारण फिल्मों में काम न करने का फैसला लिया, बोला थी यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like