Salman Khan की एक फिल्म के एक गाने Teri Jawani को लेकर जब Sajid – Wajid को हुआ था पछतावा, देखिए क्या था Sajid का रिएक्शन

मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड में की थी। इस फिल्म का एक गाना तेरी जवानी बहुत ही पॉपुलर हुआ था लेकिन साजिद इस गाने की पॉपुलरिटी से डर भी गए थे । जानिए आखिर क्यों

Sajid-Wajid Vintage Interview: हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने अपने चाहने वालों को कई लाजवाब धुने सजाकर कई बेहतरीन गाने दिए हैं। इनमें सलमान खान की फिल्म दबंग जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म फ्रेंचाइजी के गाने भी शामिल हैं। बात अगर साजिद-वाजिद के करियर की करें, तो सलमान खान ने ही 1998 में रिलीज अपनी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से इस जोड़ी को ब्रेक दिया था। हालाकि साजिद-वाजिद ने प्यार किया तो डरना क्या में एक ही गाना किया था। जिसके बोल थे तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है। ये एक तरह से आइटम नंबर था जिसे अरबाज खान और पूनम झांवर पर फिल्मांया गया था।

साजिद-वाजिद के संगीत से सजा ये गाना उस समय इतना पॉपुलर हुआ था कि देश के कई हिस्सों से इस जोड़ी को फैन्स व दोस्तों रिश्तेदारों के फोन आने लगे थे। सभी यहीं कहकर तारीफ करते कि वाह भाई क्या गाना बनाया है। इस गाने को साबरी ब्रदर्स और अनुपमा देशपांडे ने अपनी आवाज़ से सजाया था। लहरें को दिए एक पुराने इंटरव्यू में साजिद-वाजिद ने इस गाने और अपने पहले ब्रेक के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म ने निर्देशक सोहेल खान उनके अच्छे दोस्त थे। जब उन्हे पता चला कि सोहेल इस तरह की फिल्म बना रहे हैं। तो इस संगीतकार जोड़ी ने जाकर सोहेल खान से मुलाकात की और पहले से तैयार अपने इस गाने की धुन उन्हे सुनाई।

Sajid-Wajid ने आगे बताया कि उन्हे धुनि पसंद आई और सलमान खान आदि के सलाह मशवरे के बाद साजिद वाजिद को इस गाने से फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में पहला ब्रेक मिल गया। साजिद वाजिद अपने इस इंटरव्यू में आगे कहते हैं कि इस गाने की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा हो गई थी कि हर कोई इसे गुनगुना रहा था, लेकिन जब इस संगीतकार जोड़ी को पता चला कि कुछ मनचले लड़के इस गाने को गाकर लड़कियों को छेड़ रहे हैं। तो उन्हे बहुत दुख हुआ। साजिद इस बारे में लहरें से बात करते हुए कहते हैं कि जब उन्हे इस बात की जानकारी हुई, तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बोले यार, ये तो गजब हो गया। उस समय उन्हे पछतावा हो रहा था कि हमने ये क्या कर दिया।

इस संगीतकार जोड़ी ने अपने इसी इंटरव्यू में सलमान खान और उनके परिवार की जमकर तारीफ भी की। इस गाने की कामयाबी के बाद साजिद-वाजिद ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हिमेश रेशमियां के बाद साजिद वाजिद सलमान खान की फिल्मों के पसंदीदा म्यूजिक डायरेक्टर बन गए और दबंग खान के साथ मिलकर कई शानदार गानों को कंपोज किया। हालाकि कोरोना के दौरान इस संगीतकार जोड़ी के वाजिद का दुखद निधन हो गया, जिसकी वजह से ये जोड़ी टूट गई। साजिद अब अकेले ही काम कर रहे हैं। देखते हैं साजिद-वाजिद का ये मजेदार इंटरव्यू, जिसमें दोनों गाना भी गा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं मीनाक्षी शेषाद्रि को दामिनी की कास्ट से हटा दिया गया था क्योंकि उन्होंने निर्देशक के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर…

Latest Posts

spot_img

you may like