Saira Banu ने कहा कि उन्होंने Dilip Kumar की गर्लफ्रेंड्स के बारे में कभी नहीं पूछा, बोलीं मेरा नाम भी एक क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन…

Saira Banu Says She Never Asked About Dilip Kumar Girlfriends: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्ट्रेस सायरा बानू और उनके दिवंगत पति दिलीप कुमार की आज 57वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर सायरा बानू ने दिलीप कुमार के साथ अपने संबंधों और कुछ बेहतरीन पलों के बारे में बताया है। सायरा ने बताया कि दिलीप कुमार से शादी करने के बाद उन्होंने कभी भी अभिनेता से उनकी पिछली लव लाइफ के बारे में कभी भी नहीं पूछा। 

सायरा ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को इंटरव्यू देते हुए कहा कि,  ‘’मैंने उकनी यह गर्लफ्रेंड थ्योरी वाली खबरों पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। मैं उनकी पत्नी थी। उन्होंने कभी भी अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात नहीं की थी। इसके अलावा मैंने भी कभी उनसे इस बारे में नहीं पूछा। उनकी मेरे से शादी हो गई। मुझे दुनिया मिल गई। मुझे उनके लिंकअप की कहानियों की परवाह नहीं थी क्योंकि मुझे पता था कि मीडिया काफी  गैर-जिम्मेदार है। मेरा नाम भी एक क्रिकेटर से जोड़ा गया था, जो भारतीय टीम का कप्तान था। मैं नाम नहीं लूंगी, लेकिन मैं उस आदमी से अपने जीवन में कभी भी नहीं मिली। हमने उन्हें पहली बार विम्बलडन में देखा था।’’

इसके अलावा सायरा ने आजकल की यंग जनरेशन को एक अच्छी रिलेशनशिप बनाए रखने के लिए दिलीप कुमार और अपना उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘’काश आजकल की जनरेशन को पता होना चाहिए कि वो कैसे व्यक्ति थे? मैंने इसीलिए इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया। कोई भी शादी या रिलेशनशिप में सब्र और अदब की बहुत जरूरत है। अगर साहिब (दिलीप कुमार) और मेरे बीच में कभी कोई विवाद होता था, तो वो झगड़ा दस मिनट में ही खत्म हो जाता था। जब भी कोई विवाद हो तो आपको बात करनी चाहिए। और अगर आपकी गलती है, तो माफी मांगने में शर्म नहीं होनी चाहिए।’’

बता दें कि, दिलीप कुमार और सायारा बानू ने आज है कि दिन 11 अक्टूबर 1966 को मुंबई में बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी।  

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta ने बताया कि Dhol से पहले Priyadarshan ने उन्हें Akshay Kumar के साथ यह कॉमेडी फिल्म भी ऑफर की थी, ढोल को शूट करने का बताया अपना अनुभव

Latest Posts

spot_img

you may like