Saif Ali Khan ने अपने हमले को लेकर पहली बार किया रिएक्ट, बोले उन्हे नहीं पता था कि हमलावर के पास चाकू है, जानिए उस रात असल में क्या हुआ था

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने पहली बार एक इंटरव्यू में बताया है कि उस रात उनके साथ असल में क्या हुआ था। जानिए सबसे पहले सैफ को हमलावर के बारे में कैसे मालुम हुआ

Saif Ali Khan Reflects On Jan 16th Tragedy: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया पब्लिकेशन को इंटरव्यू दिया है। इस बातचीत के दौरान अभिनेता ने पहली बार अपने ऊपर हुए हमले पर विस्तार से बातें की हैं। अभिनेता ने इस बातचीत के दौरान बताया है कि उनका सामना हमलावर शरीफुल इस्लाम से कब और कैसे हुआ और कैसे हमलावर ने सैफ पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमले किए। सैफ ने इस बातचीत में इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्हे ये नहीं मालुम था कि उसके हाथ में चाकू है। वो तो बस अपने बच्चे को बचाने किए जान पर खेल गए थे।

बॉलीवुड के छोटे नवाब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रात को हमेशा की तरह सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। उस रात करीना डिनर पर गई थी और मैं घर पर ही था। करीना जब वापस आई, तो हम दोनों ने साथ में थोड़ा समय गुजारा और एक दूसरे के साथ बातचीत की और फिर सोने चले गए। रात के करीब 2 बजे के आस पास हाउसहेल्प हड़बड़ाई हुए आई और बोली जेह के कमरे में कोई घुस आया है। उसके हाथ में चाकू है और वो पैसे मांग रहा है। सैफ ने आगे कहा कि फिर वो जेह के कमरे में गए और आगे का नजारा देख वो हैरान रह गए। उसके हाथ में दो स्टिक्स जैसा कुछ दिख रहा था। जो दरअसल हेक्साब्लेड था। वो चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होने जोश में आकर उसे दबोच लिया और फिर उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, क्योंकि उसके दोनों हाथों में चाकू था। इसलिए उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। वह लम्हा बहुत डरावना था। मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि कैसे इससे छुटकारा मिले। उसने मेरे पीठ, गले और दूसरी जगहों पर कई हमले किए। इसके बाद हम उसको काबू करने में कामयाब हो गए, पर वो बाद में भागने में कामयाब हो गया।

सैफ अली खान ने आगे बातचीत में कहा कि बाद में उन्हे पीठ में दर्द महसूस होने लगा और उनका कुर्ता पैजामा खून से लथपथ हो चुका था। इसी बीच तैमूर पास आया और वो डर गया था, उसने मुझसे पूछा आप मरने वाले हो, मैंने कहा नहीं। इस हमले के बाद तैमूर बिल्कुल शांत था। एक्टर ने आगे कहा कि शुक्र था कि बच्चे सुरक्षित हैं। इसके बाद वो तुरंत अस्पताल जाने लगे, तो ड्राइवर को कॉल करना सही नहीं समझा। सैफ के मुताबिक ड्राइवर को आने में वक्त लग जाता, लेकिन वो जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना चाहते थे, इसलिए वो बाहर निकले और ऑटो से अस्पताल गए।

ये भी पढ़े: Saif Ali Khan ने अपनी जल्दी रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले इस वजह से वो ऑटो से गए थे…

Latest Posts

spot_img

you may like