Saif Ali Khan Opens Up About His Swift Recovery: बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से मशहूर अभिनेता सैफ अली खान धीरे धीरे अपने कामों में बिजी होते जा रहे हैं। अभी पिछले ही हफ्ते सैफ नेटफ्लिक्स के एक कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आए थे और वहां वो बिल्कुल फिट लग रहे थे। इस बीच सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें 16 जनवरी की रात उन पर हुए हमले की पूरी कहानी बयां की है और ये भी बताया है कि उन्हे किसने सबसे पहले बताया कि घर में कोई घुस आया है। सैफ ने उसके बाद क्या किया और फिर हमलावर कैसे उन पर भारी पड़ गया। इस हमले के बाद सैफ ने अपने ड्राइवर का इंतजार न करते हुए ऑटो से अस्पताल जाने का फैसला क्यों किया, इस पर भी विस्तार से सैफ ने बातें की हैं।
सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए इस बारे में विस्तार से बातें की हैं और बताया कि सच में उस रात क्या हुआ था। सैफ से जब ये पूछा गया कि एक इतने बड़े सेलेब्रिटी के पास रात को कोई ड्राइवर नहीं रहता है। ऐसे कैसे संभव है। इस सवाल के जवाब में सैफ ने कहा कि रात में उनके घर पर उनके कई स्टाफ रहते हैं, लेकिन ड्राइवर के लिए ऐसी कुछ व्यवस्था नहीं है। हर किसी का अपना घर होता है और रात को सभी अपने घर जाना पसंद करते हैं। इसलिए रात में ड्राइवर के घर रूकने की कभी जरूरत महसूस नहीं हुई। इसलिए ऐसा करने की जरूरत नहीं हुई। हमले के बाद सैफ ने कहा कि उनका जल्द से जल्द अस्पताल जाना जरूरी था, क्योंकि उन्हे दर्द भी शुरू हो गया है और खून भी बह रहा था। इसलिए उन्होने ऑटो से अस्पताल जाने का फैसला लिया, जो एक दम सही फैसला था।
सैफ अली खान को करीब 5 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। सभी ये सोचा था कि अस्पताल से वो व्हीलचेयर पर बैठकर निकलेंगे, लेकिन सारी अटकलें को खारिज करते हुए सैफ अली खान बिल्कुल नवाबों की स्टाइल में अस्पताल से घर गए और घर पहुंचने के बाद वो सफेद शर्ट और डेनिम जीन्स में ऐसे पहुंचे थे कि जैसे उन्हे कुछ हुआ ही नहीं था। सैफ के चेहरे पर वही मुस्कान थी, जो पहले हुआ करती थी। एक्टर के इस तरह आने पर कई लोगों और यहां तक कि कई नेताओं ने भी सवाल खड़े कर दिए और पूछा कि आखिर इतनी जल्दी रिकवरी कैसे हो सकती है। सैफ सिर्फ नाटक कर रहे हैं। सैफ ने जल्दी रिकवरी को लेकर सवाल उठाने वालों पर भी इस बातचीत में जवाब दिया है।
छोटे नवाब ने इस पर कहा कि आलोचना करने वालों से वो हैरान नहीं हैं। इस तरह की चीजों पर सभी तरह की प्रतिक्रियाओं का आना आपेक्षित था। कुछ लोग इसे नहीं मानेंगे, इसका मज़ाक बनाएंगे और मुझे लगता है कि यह ठीक भी है क्योंकि यही बातें दुनिया को रंगीन बनाता है। अगर हर कोई किसी चीज़ पर सहानुभूतिपूर्ण प्रतिक्रिया करता, तो यह सपाट और नीरस होता। एक्टर ने आगे कहा कि मैंने इसकी अपेक्षा की, तो फिर इस पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

