Saeed Jaffrey ने 80 के दशक की कल्ट क्लासिक Chashme Buddoor के अपने किरदार ऐसे बनाया था आइकॉनिक

सईद जाफरी को प्रोड्यूसर गुल आनंद ने बॉम्बे से फोन किया और कहा कि हम एक फिल्म बना रहे हैं जिसका निर्देशन साई परांजपे कर रही हैं और आपको उस फिल्म में एक रोल करना है

Saeed Jaffrey On His Iconic Role In Chashme Buddoor: 80 के दशक में तीन कॉलेज के दोस्त और उनके प्यार को लेकर एक हल्की फुल्की लेकिन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म निर्देशक साई परांजपे ने बनाई थी। जिसे गुल आनंद ने प्रोड्यूसर किया था। फिल्म का नाम था चश्मे बद्दूर। फिल्म में फारूख शेख, दीप्ती नवल,राकेश बेदी और रवि बासवानी लीड रोल में थे, तो वहीं सईद जाफरी ने एक महत्वपूर्ण लल्लन मियां पानवाले का किरदार निभाया था। सईद जाफरी ने अपने इस रोल में जान डालने के लिए दिल्ली के स्थानीय इलाकों में पान के दुकानदारों से मुलाकात की थी, ताकि रोल को दमदार बनाया जा सके और उस समय के स्थानीय बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल फिल्म में करे, ताकि सचमुच रोल निखर कर आए। इस बात का खुलासा सईद जाफरी ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

सईद जाफरी ने इस बारे में लहरें से खास बातचीत में बताया था कि इस फिल्म का ऑफर उन्हे कैसे मिला था। सईद इस बारे में बताते हैं कि उन्होने लंदन में निर्देशक साई परांजपे की मुलकात की थी और उनके बारे में वो जानते थे। कुछ समय बाद लंदन में ही जब वो अपनी वाइफ के साथ किसी दावत में जाने की तैयारी कर रहे थे। तब उन्हे प्रोड्यूसर गुल आनंद ने बॉम्बे से फोन किया और कहा कि हम एक फिल्म बना रहे हैं जिसका निर्देशन साई परांजपे कर रही हैं और आपको उस फिल्म में एक रोल करना है। सईद बताते हैं कि उस दरम्यान को शतरंज के खिलाड़ी कर रहे थे। गुल ने आगे बताया कि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं है और आपका रोल भी बहुत छोटा है। बात जब आगे बढ़ी तो सईद ने उस रोल में अपनी रूचि दिखाई और कहा कि बॉम्बे आने के दौरान वो अपनी फिल्म की शूटिंग से पहले चश्मे बद्दूर की शूटिंग कर लेंगे।

सईद जाफरी का ये पूरा इंटरव्यू देखने के लिए आप लहरें यूट्यूब चैनल को क्लिक कर सकते हैं। या फिर नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके भी देख सकते हैं। फिलहाल इस इंटरव्यू में सईद जाफरी ने बताया कि दिल्ली आकर उन्होने कैसे लोकल पानवाले से मुलाकात की और उनके बातचीत करने के तरीके को आब्जर्ब किया। फिर उन्होने खुद ही अपने किरदार का नाम लल्लन मियां रखा, जो सभी को बहुत पसंद आया। फिल्म जब रिलीज हुई, तो लल्लन मियां के रूप में सईद जाफरी का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था और बाकी कलाकारों के अभिनय और फिल्म को भी काफी पसंद किया गया। तो फिर देखते हैं सईद जाफरी का ये पूरा इंटरव्यू, इस लिंक को क्लिक करने के बाद आप इसे देख पाएंगे।

ये भी पढ़े: Salman Khan की Sikandar का Box Office पर तीसरे दिन ही कमाई का ग्राफ गिरा, क्या पाइरेसी है इसकी वजह

Latest Posts

spot_img

you may like