SRK और Thalapathy Vijay को साथ में लेकर एक साइंस फिक्शन फिल्म बनायेंगे  S. Shankar

SRK Thalapathy Vijay-S. Shankar: ‘रोबोट’, ‘शिवाजी’ और ‘नायक’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले तमिल निर्देशक शंकर एक बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शंकर ने बॉलीवुड के किंग खान और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय को एक डबल हीरो वाली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार यह एक अंडरवॉटर साइंस फिक्शन फिल्म है। 

शंकर ने दोनों अभिनेताओं को इस अंडरवॉटर साइंस फिक्शन फिल्म के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म में शाहरुख और थलापति विजय दोनों मुख्य किरदार में होंगे। इस फिल्म का बजट लगभग 900 करोड़ रुपए होने वाला है। शंकर ने अभिनेताओं के अलावा दो बड़े प्रोडक्शन हाउस से भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अगर दोनों अभिनेता इस फिल्म को करने के लिए हामी भर देते हैं, तो इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि न तो किसी अभिनेता ने की है और न ही निर्देशक शंकर ने की है कि, वे दोनों अभिनेताओं को लेकर कोई फिल्म बना रहे हैं।

वैसे शंकर, थलापति विजय के साथ एक फिल्म नानबन (2012)  कर चुके हैं। हालांकि, शाहरुख ने शंकर के ऑफर्स को हमेशा ठुकराया है। बता दें कि, शाहरुख को शंकर ने साल 2001 में आई फिल्म ‘नायक’ ऑफर की थी, लेकिन शाहरुख ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल अनिल कपूर ने किया था। इसके अलावा शाहरुख ने साल 2018 में आई शंकर की फिल्म ‘रोबोट 2.0’ को भी ठुकरा दिया था। इस फिल्म में उन्हें पक्षी राजन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था। फिर इस रोल को अक्षय कुमार ने निभाया था।

हालांकि, इस बार शंकर ने शाहरुख को एक अलग लेवल की फिल्म ऑफर की है। इसके अलावा शाहरुख और विजय के संबंध भी काफी अच्छे है, विजय उनकी फिल्म जवान में एक कैमियो भी कर रहे है। तो उम्मीद है कि शाहरुख शंकर की इस अंडरवॉटर साइंस फिक्शन का ऑफर इस बार नहीं ठुकरायेंगे। 

यदि विजय-शाहरुख दोनों इस फिल्म के लिए हां कर देते हैं, तो यह बात उनके फैंस के लिए काफी अच्छी होगी। वैसे से भी दोनों अभिनेताओं के फैंस ने उन्हें साथ में कई बार फिल्म करने की गुजारिश की है। अब देखना होगा कि विजय-शाहरुख शंकर की इस फिल्म में नजर आते हैं कि नहीं।

ये भी पढ़ें: Anand Mahindra ने SRK की फिल्म Pathaan पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like