Rupali Ganguly ने Anupamaa में कास्ट करने के लिए Producer को इस वजह से कहा शुक्रिया, बोली मुझ में बस एक ही कमी है

अनुपमा शो ने रूपाली के अभियन को और निखारा है और वो शो की सबसे पसंदीदा किरदार और कलाकारों में से एक हैं। अनुपमा अका रूपाली गांगुली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी टीवी जर्नी को लेकर कई खुलासे किए हैं

Rupali Ganguly Praises Anupamaa TV Show Producer: स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा मशहूर शो अनुपमा टीआरपी के मामले में हमेशा से ही आगे रहा है। पिछले दो सालों से चल रहे इस शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। तो वहीं इस शो के किरादारों ने भी अपने अभिनय और इमोशन से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हालाकि कुछ लेटेस्ट एपिसोड्स को देख दर्शक थोड़ा सा परेशान जरूर हुए थे, लेकिन शो के मेकर ने दर्शकों की नब्ज को पहचानते हुए फिर से टीआरपी में ऊंची छलाग लगा दी है। इस शो की सबसे अहम किरदार हैं अनुपमा का रोल कर रही रूपाली गांगुली। जिनके टीवी करियर का ये सबसे बेस्ट शोज में से एक है।

अनुपमा शो ने रूपाली के अभियन को और निखारा है और वो शो की सबसे पसंदीदा किरदार और कलाकारों में से एक हैं। अनुपमा अका रूपाली गांगुली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी टीवी जर्नी को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसी दौरान बातों ही बातों में रूपाली गांगुली ने इस शो के प्रोड्यूसर राजन साही की जमकर तारीफ की और कहा कि आजकल टीवी पर 25-26 साल की एक्ट्रेस को मां के किरदार के लिए चुना जाता है, लेकिन राजन सर ने मुझे 42 साल की उम्र में भी इस रोल के लिए कास्ट किया। अनुपमा ने ये भी बताया कि राजन सर ने कहा था कि हम चाहते हैं कि इस किरदार के लिए तुम हर तरह का पुरस्कार जीतों और आज ये बातें सच साबित हो रही हैं।

आपको बता दें कि लोकप्रियता के मामले में अनुपमा शो सभी से आगे हैं और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अनुपमा का डंका बज चुका है। अनुपमा ने अभी तक कई पुरस्कार जीते हैं। इसी पर आगे बातचीत करते हुए रूपाली ने कहा कि टीवी ने उन्हे सब कुछ दिया है। नाम शोहरत और पैसा सब कुछ, लेकिन बावजूद इसके उन्हे एक कमी हमेशा खलती रहती हैं और वो ये है कि शो में बिजी होने की वजह से वो अपने बेटे के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार पाती हैं। इसके लिए उन्होने अपने पति का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होने घर को अच्छे से संभाल रखा है और बेटे को मां की कमी महसूस नहीं होने देते हैं।

इससे पहले एक पुरस्कार समारोह में बातचीत करते हुए रूपाली ने शो के प्रोड्यूसर राजन साही को एक बेहतरीन किस्सागो कहा था और बताया था कि कहानी कहने के तरीके के हिसाब से राजन सर का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। आपको बता दें कि इस शो की शुरूआत 2020 से हुई थी और तभी से ये शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

ये भी पढ़े: Avika Gor ने इस मजबूरी के कारण बॉलीवुड की बजाय साउथ की फिल्मों में किया था काम, बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स के साथ भेदभाव…

Latest Posts

spot_img

you may like