जब Ronit Roy ने Rajesh Khanna का स्टारडम देखा और खुद को बोला कि मुझे भी ऐसा स्टारडम चाहिए, रोनित बोले लेकिन स्टार बनने के बाद मैंने सोचा एक्टर भी बन जाऊं

Ronit Roy Wanted Stardom Like Rajesh Khanna: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता रोनित रॉय जिन्होंने साल 1992 में आई हिट फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, इस फिल्म के बाद रोनित एक स्टार बन गए थे। इसी बीच रोनित ने बताया है कि जब उन्होंने पहली बार बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का स्टारडम देखा था, तो वे उनसे काफी प्रभावित हो गए थे और वे  राजेश खन्ना जैसा ही  स्टारडम चाहते थे। 

रोनित ने हमें दिए एक विशेष इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’तो मेरा पहला सुपरस्टार वाला अनुभव राजेश खन्ना साहब के साथ था, जब वे ‘सन एन सैंड’ में आ रहे थे। ‘सन एन सैंड’ के गेट और लॉबी में लगभग 25 मीटर की दूरी होगी, लेकिन उन्हें वहां तक पहुंचने में लगभग 25 मिनट लगे, उनकी कार को वहां तक आने में 25 मिनट का समय लगा, तो उस वक्त उनके आसपास इतनी भीड़ थी। और मैं शीशे के पीछे खड़े होकर उन्हें देख रहा था, लड़िकयां और लोग उनकी कार को अंदर नहीं आने दे रहे थे। तो मैंने कहा कि यह होता है स्टारडम, तो मैंने कहा कि मैं भी यही चाहता हूं। तो मैं इस इंडस्ट्री में हीरो बनने के कॉन्सेप्ट से ही आया था। मेरे मन में था कि-  ‘अपने को हीरो बनने का है, स्टार बनने का है।’ और काफी लंबे समय तक के लिए मैं स्टार बना रहा।’’

आगे रोनित ने बताया कि जब वे स्टार बन गए और टीवी से अपनी दूसरी पारी शुरू की, तो उन्हें एहसास हुआ कि अब एक अच्छा एक्टर भी बनना है। रोनित ने कहा कि, ‘’लेकिन जब मैंने टीवी में काम करना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी शुरू की, तब मैंने कहा कि बॉस ये स्टार-वीस्टार तो ठीक है। लेकिन अपन तो एक्टर हैं, अपने को तो एक्टर बनना है। तो मैंने सोचा कि अब विश्व सिनेमा देखना चाहिए, दूसरे एक्टर्स का काम देखना चाहिए और सीखना चाहिए, क्योंकि मैं तो स्कूल (एक्टिंग स्कूल) गया नहीं हूं।’’ रोनित ने अंत में कहा कि इसी के बाद से उन्होंने एक्टिंग के बारे में और सीखना और पढ़ना शुरू कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: Phool Aur Kaante को 32 साल हुए पूरे Ajay Devgn को Anil Kapoor ने इस फिल्म को उनकी फिल्म के साथ रिलीज न करने की दी थी चेतावनी, लेकिन अजय ने बॉक्स ऑफिस पर सबको धूल चटा दी

Latest Posts

spot_img

you may like