Rithvik Dhanjani को  लड़कियों के चरित्र पर भरोसा नहीं है, इसलिए  शादी नहीं की, बोलें पिछले तीन सालों में देखीं हैं ऐसी लड़कियां

Rithvik Dhanjani not trust girls so not want get  married: टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी जोकि पिछले तीन सालों से सिंगल हैं। ऋत्विक कई सालों से किसी भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। इसी बीच ऋत्विक ने बताया कि वे अभी तक क्यों सिंगल हैं और शादी के लिए उन्हें किस तरह की लड़की चाहिए। 

ऋत्विक ने हाल ही में मिर्ची प्लस को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘’मैं जीवनभर सिंगल नहीं रहने वाला हूं, जब मुझे कोई ढंग की लड़की मिलेगी तो मैं जरूर शादी करूंगा। आजकल ढंग की लड़की मिलना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा मुझे आजकल की लड़कियों पर भरोसा नहीं हैं,क्योंकि मैं पिछले तीन सालों से सिंगल हूं तो मैंने इतने सालों में लड़कियों के कैरेक्टर को समझ लिया है। इसी के बाद मेरा भरोसा थोड़ा सा डगमगा गया है, लेकिन अगर लड़की मुझे स्थिर करा दे और मुझे भरोसा दिला दे कि अब मेरा दिल नहीं टूटेगा, तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं।’’ इसके अलावा ऋत्विक ने बताया कि उनकी मां भी उनकी शादी के पीछे पड़ी हुई हैं, ऋत्विक की मां चाहती हैं कि वे जल्दी शादी कर ले।   

इसके अलावा ऋत्विक ने बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा के बारे में बताया। ऋत्विक ने कहा कि, ‘’वे मरने से पहले एक बार फिल्म एक अच्छी फिल्म में काम करना चाहते हैं। वे बॉलीवुड में अनुराग बसु, विक्रमादित्य मोटवाने और राजकुमार हिरानी के साथ काम करना चाहते हैं।’’ 

वैसे अगर ऋत्विक की रिलेशनशिप के बारे में बात करें, तो उन्होंने पवित्र रिश्ता की अपनी को-स्टार आशा नेगी को सात सालों तक डेट किया है। सात साल तक डेट करने के बाद इन दोनों साल 2020 में ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद से ऋत्विक सिंगल ही हैं। 

ऋत्विक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में वेब-सीरीज बटरफ्लाईज के सीजन 4 में नजर आए थे। ऋत्विक आगे कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें:जब एक महिला Arun Govil को भगवान राम मानकर उनके  पास अपने बीमार बेटे को ले आई, अरुण गोविल को महिला ने कहा, ‘’प्रभु इसे ठीक कर  दीजिए’’

Latest Posts

spot_img

you may like