Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) एक ऐसे ट्रेंडिंग सिंगर हैं जिनके गाने रिकार्ड्स बनाते हैं। ‘हैलो कौन’ (Hello Kaun) फेम सिंगर रितेश पांडे का एक गर्दा उड़ाने वाला गाना “हम तो तेरे आशिक हैं” भोजपुरिया अंदाज में “सारेगामा हम भोजपुरी” से रिलीज होकर लोकप्रिय हो रहा है।
यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और कुछ ही घण्टों में 1 मिलियन व्यूज पार कर गया है। इसका वीडियो सांग कमाल का बना है। सोशल मीडिया पर जब से रितेश पांडे के इस सांग का पोस्टर और टीज़र शेयर किया गया था, उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाना आते ही इसे हाथों हाथ ले लिया गया और यह यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

