Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर के 5 ऐसे किरदार जिसे बार-बार देखना चाहेंगे आप

एक्टर ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करिअर में कई तरह की फिल्मो में कई तरह के रोल निभाए है। उनकी भूमिकाओं को फिल्मो में देखने के लिए फैंस अक्सर उत्त्साहित रहते थे

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार जिन्होंने अपने अभिनय से कई सालो तक दर्शको का मनोरंजन किया है। अपनी तमाम फिल्मों में उन्होंने अपने कई अलग-अलग तरह के किरदार से दर्शकों का मनोरंजन किया है। जी हाँ हम बात कर रहे है ऋषि कपूर की। ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी यादें हमारे दिलो से कभी दूर नहीं जा सकती। आज भी उनकी फिल्मों को देखकर लोग उनके किरदारों में खो जाते है। ऋषि कपूर की वो 5 फिल्मे जिनमे उनकी भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया। 

फिल्म अग्निपथ

2012 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अग्निपथ’ में ऋषि कपूर ने रउफ लाला का किरदार निभाया था। हमेशा रोमंटिक किरदार में ऋषि कपूर को देखने वाले फैंस ने जब इस फिल्म में उनका इस तरह का रोल देखा तो सभी ने उसे खूब सराहा। इस फिल्म में  ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाये थे। संजय दत्त मुख्य विलेन कांचा चीना के रोल में थे।

प्रेम रोग

ऋषि कपूर की कई बेहतरीन फिल्मो में से एक फिल्म ‘प्रेम रोग’ भी है जो 1982 में रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ पद्मिन्नी कोल्हापुरी मुख्य भूमिका में आयी थी नजर। इस फिल्म के गाने काफी सुपर हिट हुए थे। साथ ही ऋषि कपूर के अभिनय की भी खूब तारीफ़ हुई थी।

क़र्ज़

ऋषि कपूर की फिल्म ‘क़र्ज़’ भी उनकी कई फिल्मो की तरह चर्चाओं में रही। 1980 में आयी इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ टीना अंबानी को देखा गया था। इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किया गए थे। 

चांदनी

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चांदनी’ में भी ऋषि कपूर के किरदार को काफी सराहा गया। फिल्म के गाने काफी पसंद किये गए।  इस फिल्म में श्रीदेवी, विनोद खन्ना जैसे कलाकार भी थे। यह दोनों कलाकार भी आज हमारे बीच नहीं है। 

अमर अकबर एंथोनी 

ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की यह फिल्म जितने भी बार देखे कभी मन नहीं भरता।  इस फिल्म में इन तीनो ही एक्टर की भूमिका ने अपने किरदार से इस फिल्म को सुपरहिट बनाया है। 

ये भी पढ़े: Dhaakad Trailer Launch: महाराष्ट्र में चल रहे अज़ान और लाउडस्पीकर विवाद पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like