Rishabh Kashyap Golu एक्ट्रेस Tanushree के साथ हुए रोमांटिक, देखिए दुल्हन हम ले जाएंगे फिल्म के एक सुपरहिट गाने की शूटिंग

भोजपुरी अभिनेता ऋषभ कश्यप गोलू और तनूश्री की फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे को लोगों ने खूब पसंद किया था। देखते हैं इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग का खास वीडियो

Rishabh Kashyap Golu & Tanushree Superhit Song Shooting: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को अभिनेता ऋषभ कश्यप गोलू और तनूश्री की जोड़ी काफी पसंद है। दोनों की एक साथ कई फिल्में व गाने रिलीज हुए हैं। जिसे दोनों के फैन्स ने काफी पसंद किया है। इन्ही फिल्मों में से एक है भोजपुरी फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे। जिसमें ऋषभ कश्यप गोलू और तनूश्री की लीड भूमिका थी। ये 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ ही साथ इसके गानों ने भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त, एक मशहूर गाने के ऑन लोकेशन पर लहरें की टीम मौजूद थी। लहरें ने इस फिल्म के गाने जइसन सोचले रहनी सनम की शूटिंग के मौके पर दोनों सितारों से बातचीत भी की थी।

चलिए एक बार फिर से हम भोजपुरी फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे के सेट्स की यादों का ताजा करते हैं और देखते हैं ऋषभ कश्यप और तनूश्री के इस मशहूर गाने की शूटिंग का मजेदार वीडियो। गाने की शूटिंग के ब्रेक में लहरें की टीम ने ऋषभ कश्यप और तनूश्री से बातें भी की थी। ऋषभ ने बताया कि 3 सालों से तनूश्री को ढूंढ रहा था अब जाकर मिली है। शूटिंग के अनुभवों को याद करते हुए गोलू ने कहा कि तनूश्री हमसे थोड़ी बड़ी है, इसलिए सीन्स करते वक्त थोड़ा सा असहज हो जाता हूं, लेकिन अब धीरे धीरे सब नॉर्मल हो रहा है। इस पर पास ही बैठी तनूश्री गोलू की खिंचाई भी कर देती हैं।

इस मौके पर ऋषभ कश्यप गोलू ने अपनी हीरोइन के लिए गाना भी गाया और कहा कि तोहरा के मानी ले, रब से भी ज्यादा तूही तो हवू जान ये राधा। गोलू के इस गाने से तनूश्री इंप्रेस भी हो गई थी। प्रवीण गुदुरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। प्रवीण जी के साथ ऋषभ ने दिलवाले नाम की एक और फिल्म की थी। जिसमें उनके साथ प्रदीप पांडये चिंटू भी थे। तो देखते हैं लहरें भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे के इस मशहूर गीत की शूटिंग।

ये भी पढ़े: B’Day: पिता को पसंद नहीं था नाच-गाना, बेल्ट से कर दी थी Ravi Kishan की पिटाई, मां की बदौलत बने हीरो!

Latest Posts

spot_img

you may like