Kantara OTT Release: Rishab Shetty की फिल्म ‘कांतारा’ के हिंदी दर्शक का इंतजार हुआ खत्म, इस प्लेटफॉर्म पर देखें ब्लॉकबस्टर फिल्म

Kantara OTT Release : साउथ के फिल्म डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा (Kantara) ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला है। इसी के साथ कांतारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना नया रिकॉर्ड कायम किया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। जब से यह फिल्म थियेटर्स में रिलीज हुई है, तबसे हिंदी दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की मांग कर रहे थे।

हालांकि अब हिंदी दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो चुका है। सुपरहिट फिल्म कांतारा (Kantara) को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए हिंदी दर्शक काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे और अब फाइनली उनका यह इंतजार भी खत्म हो चुका है। दरअसल आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा अब हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Kantara On Netflix) पर आज रिलीज कर दी गई है। हालांकि इस फिल्म को कई अन्य भाषाओं में पहले ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज किया जा चुका है। सिल्वर स्क्रीन की तरह ही इस फिल्म को ओटीटी पर भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मगर अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि ‘कांतारा’ फिल्म को हिंदी दर्शक कितना पसंद करते हैं और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितना कमाल दिखा पाती है।

बताते चलें कि, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को दर्शकों के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स द्वारा भी काफी तारीफें मिली है। हर सेलिब्रिटी ने इस फिल्म के तारीफों के पुल बांधे हैं। कांतारा फिल्म को 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था और तब से यह फिल्म धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। 

यह भी पढ़ें :Shalin Bhanot और Tina Datta के रिश्ते में आई दरार, कहा -‘जहां रिस्पेक्ट नही मिलता वहां नहीं जाता..’

Latest Posts

spot_img

you may like