हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को भला कौन नहीं जानता? डिंपल कपाड़िया ने मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना से शादी रचाई थी और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जहां राजेश खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे तो वही डिंपल कपाड़िया अभी भी कई फिल्मों में नजर आती है। इसी बीच डिंपल कपाड़िया की नातिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिन्हें देखने के बाद फैंस उनके बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं डिंपल कपाड़िया की नातिन के बारे में…
विदेश में रहती है डिंपल की छोटी बेटी
दरअसल, डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं जिनका नाम रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल खन्ना ने ‘जान’, ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वहीं उनकी बहन रिंकी खन्ना ने भी ‘जिस देश में गंगा रहता है’ समेत कुछ गिनी चुनी फिल्मों में काम किया लेकिन वह जब फ्लॉप हुई तो उन्होंने भी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। बता दे रिंकी खन्ना विदेश में रहती है और उनके एक बेटी है जिसका नाम नाओमिका है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है और फैंस उन्हें काफी पसंद ही करते हैं।
नाओमिका की ख़ूबसूरती पर मर मिटे लोग
कुछ फिल्मों में काम करने के बाद रिंकी खन्ना ने साल 2003 में समीर शरण के साथ शादी रचा ली और विदेश शिफ्ट हो गई। पिछले दिनों से उनकी बेटी नओमिका सरन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और अक्सर उनकी खूबसूरती की तारीफ की जाती है। बता दे नाओमिका अक्सर अपने नानी के साथ भी स्पॉट की जाती है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
नाओमिका की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस उनसे फिल्मों में काम करने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक रिंकी खन्ना के परिवार की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पिछले दिनों जब नाओमिका ने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था तब भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, फिलहाल वह अपने पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। नाओमिका की दोस्ती अक्षय के बेटे आरव से काफी अच्छी है। दोनों भाई बहन अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरी जगह उसी से शादी कर लेते.. जब पति Rajesh Khanna को इस एक्ट्रेस संग देखने पर जलती थी Dimple!

