Richa Chadha ने Fukrey 3 में Ali Fazal के कैमियो को लेकर बोली यह बात, बोलीं फुकरे 2 में…

फुकरे 3 में अली फैजल के कैमियो के लेकर खबरें सामने आ रही है, इसपर अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है।

Richa Chadha On Ali Fazal Cameo In Fukrey 3: हाल ही में फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त और काफी हंसाने वाला था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म के ट्रेलर में पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह अपने किरदारों में वापसी करते हुए नजर आए। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में अली फैजल नहीं देखने को मिले अली इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों का हिस्सा रह चुके हैं। फैंस ने भी अली फैजल को ‘फुकरे 3’ के ट्रेलर में उन्हें काफी मिस किया। फुकरे 3 के ट्रेलर के बीच खबरे आईं थी कि अली फैजल इस फिल्म में शायद थोड़ी देर के लिए नजर आए, वे एक गेस्ट अपीरियंस करते हुए नजर आए। इस बात पर अब इस फिल्म की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने जवाब दिया है। 

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में फुकरे 3 और अपने पति अली फैजल के साथ अपनी रिलेशनशिप पर अपने विचार साझा किए हैं। ऋचा ने फुकरे 3 में अली फैजल के कैमियो पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’आखिरी फिल्म में, उसकी शादी नीतू मैम नाम के किरदार से हो जाती है और वह गोवा में अपने हनीमून पर है। इसलिए, मुझे नहीं पता कि फिल्म में उनका कैमियो है या नहीं। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है।’’ ऋचा की इस बात से तो ऐसा ही लगता है कि फुकरे 3 में शायद अली फैजल का कैमियो देखने को मिले। 

हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि फिल्म में अली फैजल का कैमियो देखने को मिलता है कि नहींं। वैसे अगर फुकरे 3 में अली फैजल का कैमियो रखा गया है, तो यह बात फैंस के लिए काफी अच्छी है, क्योंकि फैंस फुकरे 3 में अली फैजल को देखना चाहते हैं। बता दें कि, अली फैजल मिर्जापुर 3 की शूटिंग के कारण फुकरे 3 का हिस्सा नहीं हो पाए। फुकरे 3, 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: SRK की Jawan ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपए, पार किया 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा

Latest Posts

spot_img

you may like