रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, खोल दी बॉलीवुड में ड्रग एंगल की पोल, अब NCB के निशाने पर 25 और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

दिवदंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) फिलहाल NCB द्वारा गिरफ्तार कर ली गई है।

Rhea Revealed Drug Angel in Bollywood: दिवदंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) फिलहाल NCB द्वारा गिरफ्तार कर ली गई है। बता दे, रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) समेत सुशांत के एक्स मैनेजर सैम्युल मिरांडा, अब्दुल वासिद, ज़ाईद विलात्रा और दीपेश सावंत को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे, इन लोगों की जमानत भी खारिज कर दी गई है। बता दे रिया ने खुद ये बात स्वीकारी है कि उन्होंने खुद ड्रग्स का सेवन किया है और सुशांत को भी दिया है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है की वो कई बार ड्रग्स का भुगतान कर चुकी हैं।

बता दे, इतना ही नहीं हालही के पूछताछ में रिया ने बॉलीवुड के कई नामी सेलिब्रिटीज का नाम भी ड्रग एंगल में लिया है। उन्होंने बॉलीवुड के कुछ A-लिस्टर्स का नाम NCB को बताया है और बॉलीवुड में ड्रग एंगल की बात बताई है। ऐसे में टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार NCB जल्द ही बॉलीवुड से जुड़े कुछ 25 सेलेब्स से पूछताछ करेंगी और ड्रग के बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने की तह तक जाएंगी। कहा जा रहा है कि रिया ने कई एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स और कुछ प्रोडक्शन हाउस का नाम भी लिया है और अब NCB जल्द ही कार्यवाही कर सकती है।

ये भी पढ़े: कंगना रनौत अपने टूटे हुए ऑफिस पहुंची जहां BMC ने किया था तोड़-फोड़

बता दे, इस ड्रग एंगल में बॉलीवुड के कई हाईप्रोफाइल लोगों का नाम शामिल हैं। वही दूसरी ओर NCB बड़े ध्यान से इस केस पर काम कर रही है। इसीलिए NCB के DG ने दिल्ली में मीटिंग बुलवाई है जिसमें इस केस में उठाए जाने वाले कदमों पर बातचीत होगी। बताते चलें कि रिया के वकील ने रिया और शोविक के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट में बेल की याचिका दायर की थी जो रिजेक्ट हो गई थी और इसके बाद वो स्पेशल कोर्ट तक पहुंचे और यहाँ भी याचिका को ख़ारिज कर दी गई है। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि NCB को डर है कि इनके जमानत होने पर ये बाहर आकर सबूत मिटा सकते है। (Rhea Revealed Drug Angel in Bollywood)

ये भी पढ़े: कंगना की मां आशा रनौत का शिवसेना पर फूटा गुस्सा, बोलीं- भारत वर्ष की जनता इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी

Latest Posts

spot_img

you may like