Sushant Singh Rajput के सुसाइड पर Rhea Chakraborty ने किया रियक्ट, बोली वो परेशान थे लेकिन ये नहीं पता था कि…

रिया ने बातचीत में कहा कि उन्हे सुशांत सिंह मामले में बतौर क्रिमिनल पेश किया जा रहा था। यहां तक कि कुछ लोगों ने मुझे चुडैल भी करार दिया था

Rhea Chakraborty Talks About Sushan Singh Rajput Suicide Case: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में कई महीनों तक सुर्खियों में रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिलहाल अब अपनी नॉर्मल लाइफ जी रही है। इस वक्त वो एमटीवी रोडीज 19 की गैंग लीडर्स में से एक हैं। सोशल मीडिया के जरिए रिया अक्सर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंडिया टूडे के कान्कलेव में हिस्सा लिया था जिसमें उनसे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई सवाल किए गए। रिया ने इस मौके पर कहा कि लोगों ने मुझे क्या क्या कहा। सुशांत उस वक्त परेशान तो थे लेकिन सुसाइड जैसा कदम उन्होने क्यों उठाया, ये वो अभी तक नहीं जान पाई हैं।

रिया चक्रवर्ती उस सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और एक्टर को डेट कर रही थी। हालाकि कुछ का दावा है कि उस वक्त सुशांत और रिया का ब्रेकअप हो चुका था। रिया को सुशांत की सुसाइड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और महीनों रिया मीडिया ट्रायल का हिस्सा बनी रही। अदालत ने फिर रिया को सबूतों के अभाव में जमानत दे दी। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था और ड्रग्स को लेकर भी कई तरह के आरोप लगाए गए थे। रिया से पूछताछ के दौरान उस वक्त कई और बॉलीवुड सेलेब्स से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी।

रिया ने अपनी इस बातचीत में ये भी कहा कि उन्हे बतौर क्रिमिनल पेश किया जा रहा था। यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हे चुडैल भी करार दिया था और ये भी कहा था कि मैं सुशांत पर काला जादू कर दिया है। तो मैं आपको बता दूं कि दुनिया में कोई काला जादू नहीं है, जो किसी के दिमाग को कंट्रोल कर सके और न ही मैं इसे मानती हूं। पर कुछ लोगों ने इसे लेकर मुझे क्या क्या नहीं कहा। मुझे एक वक्त ऐसा लगने लगा था कि मैं 80 साल की बुढी औरत हो गई हूं। फिर मैंने कई तरह के थैरेपी का सहारा लेकर अपने आपको मजबूत किया और फिर से नई जिंदगी जी रही हूं। अपने काम पर वापस आ गई हूं। पर सुशांत सिंह की याद दिल से भुलाई नहीं जाती। वो हमेशा याद आता रहेगा।

एक्ट्रेस ने इस मौके पर मानसिक हेल्थ पर भी बातचीत करते हुए कहा कि लोग इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्हे खुशी है कि यंग जेनरेशन इस पर बात कर रही है। जब कोई सेलिब्रटी इस समस्या से गुजरता है। तो लोग उसे इशू बना लेते हैं।

ये भी पढ़े: Fahmaan Khan का टीवी शो Dharampatni हुआ बंद, इस शो में लीड रोल के ऑफर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बोले फिलहाल… उन्हे ब्रेक…

Latest Posts

spot_img

you may like