Tiger 3 से कई सालों  बाद Salman Khan के साथ नजर आने वाली कोस्टार Revathy ने कहा सलमान अब बड़े स्टार हो गए हैं, लेकिन वे आज…

 Revathy on working with Salman Khan in Tiger 3: साल 1991 में सलमान खान और रेवती की एक फिल्म आई थी ‘लव’, यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में सलमान खान और रेवती की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। अब रेवती कई सालों बाद एक बार फिर से फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगी। इसी बीच रेवती ने बताया कि बीते इन सालों में सलमान खान के साथ उनके संबंध कैसे रहे है?

रेवती ने हाल ही में ‘न्यूज 18 शोशा’ को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘’वे बहुत  देने वाले व्यक्ति है। जब भी मैंने उन्हें फोन किया या मिलना चाहा, मैंने बस यही किया। वे मेरे प्रति पूरा प्यार और देखभाल करते हैं। मैं भी उनके प्रति ऐसा ही महसूस करता हूं। जब मैं उनकी कोई अच्छी फिल्म देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। अगर मुझे उनकी फिल्म पसंद आती है तो मैं हमेशा उन्हें मैसेज करती हूं और वह मुझे जवाब देते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं उन्हें तीन-चार साल बाद मैसेज करती हूं और उनकी किसी फिल्म के बारे में बताती हूं।’’

इसके अलावा सलमान खान पर और बातचीत करतेे हुए रेवती ने कहा कि,  ‘’वे अब एक बहुत बड़े स्टार हैं। तो, यह अलग है। यह हमारे ऑन-सेट डायनामिक को भी बदल देता है। उनके चारों ओर एक बिल्कुल अलग आभा है। जहाँ तक मेरी बात है, मैं एक बहुत ही सामान्य व्यक्ति हूँ जो अपने काम से प्यार करती है। लेकिन इसके बावजूद भी हमारी इक्वेशन हमेशा बनी रहेगी।’’

बता दें कि, टाइगर 3 इसी साल 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इस बार इमरान हाशमी विलेन का रोल निभा रहे है। इस बार फिल्म में इमरान हाशमी और सलमान खान में टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने कहा कि  Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने के बाद Aamir Khan काफी उदास हो गए थे, फिर करीना ने आमिर को समझाई थी यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like