OTT: Uri से The Kashmir Files तक, सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्म, दिखाती है समाज का असली आइना!

इस फिल्म में आपको पापुलर एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य किरदार में दिखाई देगी जिनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। साल 2023 की यह सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनाई गई है जो हमें समाज का सच्चा आइना दिखाती है। सच्ची घटनाओं पर बनाई गई यह फिल्में दर्शकों को भी खूब भायी है। जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया तो वहीं अब यह ओटीटी की दुनिया में भी दस्तक दे चुकी है। यानी कि घर बैठे अब आप सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही फिल्मों के बारे में जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दर्शकों का इन्हें खूब प्यार मिला। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों की लिस्ट?

द कश्मीर फाइल्स
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का। यह फिल्म बहुत ही कम बजट में तैयार हुई थी लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में आपको कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
इसके बाद आती है ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’। मशहूर अभिनेता विकी कौशल के करियर में चार चांद लगाने वाली ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। दरअसल पुलवामा अटैक के बाद भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान से जो बदल लिया था। इस फिल्म में उसी की कहानी दिखाई गई है और यह बेहद ही शानदार तरीके से फिल्माई गई है। आप इसे जी5 पर देख सकते हैं।

द केरला स्टोरी
इसके बाद है ‘द केरला स्टोरी’। इस फिल्म में लव जिहाद के मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में आपको पापुलर एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य किरदार में दिखाई देगी जिनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। साल 2023 की यह सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसे भी आप जी5 पर देख सकते हैं।

होटल मुंबई
इस फिल्म में आपको साल 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादियों के हमले की कहानी दिखाई गई है। होटल ताज में बहुत ही क्रूरता के साथ हमला हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। फिल्म में इस होटल की कहानी को दिखाया गया है जो आपको झकजोर देगी। यह फिल्म भी आप जी5 पर देख सकते हैं।

केदारनाथ
मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। दरअसल यह फिल्म साल 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी पर आधारित है जिसे एक काल्पनिक रूप से दिखाया गया है लेकिन इसकी कहानी देख आप सहम जाएंगे। इसे भी आप जी5 पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई TBMAUJ, दिल जीत लेगी शाहिद-कृति की रोबोटिक Love Story!

Latest Posts

spot_img

you may like