रवि किशन एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम है। रवि किशन एक ऐसा अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की लेकिन वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाने में कामयाब रहे। वर्तमान में रवि किशन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता की लिस्ट में शामिल है और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। आज 17 जुलाई को रवि किशन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए इस ख़ास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…
पिता को पसंद नहीं थी एक्टिंग
रवि किशन ने अभिनेता बनने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं। शुरुआत में उन्हें खूब मेहनत और संघर्ष करना पड़ा। वहीं बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि उनके पिता भी उनकी एक्टिंग के खिलाफ थे। उनके पिता का कहना था कि उनका बेटा नाच गाना ना करें। वही रवि किशन को बचपन से ही सिनेमा का शौक था और उनके ऊपर हीरो बनने का जुनून सवार था। ऐसे में उन्होंने अपने गांव की ‘रामलीला’ में सीता की भूमिका निभाने शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि जब उनके पापा को पता चला कि उन्हें अभिनय का शौक है तो उनकी बेल्ट से जोरदार पिटाई हो गई थी।
मां ने घर से भगा दिया था
पिता का साथ न मिलने पर रवि किशन की मां उनके साथ खड़ी हुई और 17 साल की उम्र में बेटे को ₹500 देकर घर से भगा दिया। ये 500 रुपए लेकर रवि किशन अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। यहां पर आने के बाद रवि किशन का असली संघर्ष शुरू हुआ और वह काम के लिए दर-दर भटकने लगे।
इसी बीच किसी तरह उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। भोजपुरी की कई फिल्मों में काम करने के बाद रवि किशन को सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ में काम करने का मौका मिला। ये फिल्म उनके लिए लकी साबित हुई। इसके बाद तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया और वह साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
कास्टिंग काउच का हुआ था सामना
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा था कि शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार भी होना पड़ा था। एक नामी महिला ने उन्हें अपने कमरे पर बुलाया था हालांकि वह महिला की चाल समझ गए थे जिसकी वजह से उन्होंने आने से मना कर दिया। बता दें, रवि किशन को आखरी बार किरण राव की वेब सीरीज ‘लापता लेडिज’ में देखा गया था जिसमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया। रवि किशन अपने करियर में ‘तेरे नाम’, ‘गंगा’, ‘जख्मी दिल’, ‘बाटला हाउस’, ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 11 आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां समेत करोड़ों के मालिक हैं Ravi Kishan, फिर भी कर्ज में डूबे, जानें नेटवर्थ?

