Raveena Tandon ने Tip Tip Barsa Pani के लिए रखी थी इतनी बड़ी शर्त, साड़ी को लेकर बोली थी यह बात

Raveena Tandon  kept  condition for Tip Tip Barsa Pani: साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म मोहरा में रवीना टंडन के सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। इस फिल्म में रवीना के इस सॉन्ग ने थियेटर में तहलका मचा दिया है। यह उत्तेजक सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आया था। हालांकि, रवीना शुरू में इस सॉन्ग को शूट करने को लेकर काफी डरी हुई और कंफ्यूज थी। इस सॉन्ग को शूट करने के लिए रवीना ने एक शर्त भी रखी थी। 

रवीना ने इस बात का खुलासा हाल ही में द न्यू इंडियन को दिए एक इंटरव्यू में किया है। रवीना ने इस सॉन्ग को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि, “वे बहुत ही ज्यादा क्लियर थी कि वे इस सॉन्ग में अपनी साड़ी नहीं उतरेंगी, किस नहीं करेंगी और सेक्सुअलिटी को ज्यादा ओवर नहीं दिखाया जायेगा। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर इस सॉन्ग को शूट किया गया था। रवीना ने कहा कि, ‘’उन्हें लगता है कि इस सॉन्ग में  सेक्सुअलिटी को काफी संतुलित तरीके से दिखाया गया था।’’ 

इसके अलावा रवीना ने सेक्सुअलिटी पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’एक व्यक्ति अगर कपड़े से ढका तब भी सेक्सी और हॉट लग सकता है। यह उसपर निर्भर करता है कि वे कैसे अपनी आंखों और चेहरे का इस्तेमाल करके सेक्सी और हॉट दिखे। इसीलिए जरूरी नहीं है अंगप्रदर्शन ही किया जाए।’’

बता दें कि, साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ में रवीना टंडन ने एक महिला पत्रकार का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। यही एक पूरी मसाला फिल्म थी इस फिल्म में बेहतरीन एक्शन, स्क्रीनप्ले और गजब के सॉन्ग्स देखने को मिले थे। इस फिल्म के दो गाने टिप टिप बरसा पानी और तू चीज बड़ी है मस्त मस्त काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे। यह दोनों सॉन्ग उस साल के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सॉन्ग की सूची में शामिल हुए थे। 

ये भी पढें: Raveena Tandon ने बताया जब उन्होंने दो बच्चों को अडॉप्ट किया था, तो मीडिया वालों ने लिखीं थी घटिया बातें, बोलीं आंटिया पूछती थी कि तुमसे अब शादी कौन करेगा?

Latest Posts

spot_img

you may like