Rati Agnihotri ने जब अपने करियर के Most Favourite & Most Embarrassing Moments के बारे में किया था खुलासा

लहरें के साथ एक एक्सक्लूसिव थ्रोबैक पॉडकास्ट के दौरान रति अग्निहोत्री ने अपनी रियल और रील लाइफ के बारे में कुछ रोमांचक सवालों के जवाब दिए थे

Rati Agnihotri’s Exclusive Q & A Session Of Pre-Google Era: 80 और 90 के दशक की कामयाब अभिनेत्रियों में से एक रही हैं एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री। यू तो रति ने अपने करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी और कई सालों तक तमिल,तेलगू व साउथ की दूसरी भाषाओं की फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई थी। पर रति अग्निहोत्री को बॉलीवुड में पहचान कमल हासन के अपोजिट फिल्म एक दूजे के लिए की जबरदस्त कामयाबी के बाद मिली और देखते ही देखते रति बॉलीवुड की खूबसूरत व टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई। रति ने अपने शानदार फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिसमें कुली, तवायफ, शौकीन, बाबू, दिल तुझको दिया और कई अन्य मेगा हिट फिल्में शामिल हैं।

लहरें के साथ एक एक्सक्लूसिव थ्रोबैक पॉडकास्ट के दौरान रति अग्निहोत्री ने अपनी रियल और रील लाइफ के बारे में कुछ रोमांचक सवालों के जवाब दिए, जो Google युग से बहुत पहले के थे। अपने पसंदीदा व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर, मेरा फैसला अभिनेत्री ने जवाब दिया कि यह स्थान उनके जीवन में 2 लोगों को देती हैं पहले उनके पति अनिल विरवानी और दूसरा उनका बेटा तरुण विरवानी। इसके अलावा इसी इंटरव्यू में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब फिल्म एक दूजे के लिए के प्रीमियर के लिए वो कोलकाता गई थी। तब वो बहुत ही इंबैरेसिंग फील कर रही थी। क्योंकि उनके लिए ये अनुभव काफी नया नया था। लोगों से हाथ मिलाना फिर गले मिलना उस वक्त उन्हे अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन बाद में वो इस कल्चर में ढल गई थी।

इसी तरह के एक सवाल के जवाब में अपने मोस्ट इंबैरेसिंग सीन्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यूं तो उन्होने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बहुत सारी फिल्में की थी लेकिन एक रोमांटिक सीन करते वक्त वो काफी इंबैरेसिंग महसूस कर रही थी। अपने पसंदीदा को-स्टार के बारे में बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होने मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अमिताभ बच्चन,ऋषि कपूर जैसे कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। सबके साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा है।

रति अग्निहोत्री के निजी लाइफ की बात करें, तो रति ने 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी कर ली थी। उनसे एक बेटा भी है। पर बाद में पति पत्नि में अनबन के चलते 2015 में रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी का अलगाव हो गया था। रति के साथ लहरें की इस रोमांचक बातचीत को आप लहरें पोडकास्ट पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: दीपक तिजोरी के करियर में Saif की एक्स-पत्नी अमृता बनी थीं रोड़ा, बोले- उन्होंने पूरी कोशिश की…

Latest Posts

spot_img

you may like