Pushpa 2 की शूटिंग को लेकर Rashmika Mandanna ने कहा -‘ मैं अपना सपना….’

Pushpa 2 Shooting : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों पर भी अपनी अलग छाप छोड़ दी है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला तो वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के ऑपोजिट नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आई थी। ऐसे में हर कोई पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। ऐसे में दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर एक खबर से काफी अपडेट रहते हैं। ऐसे में इसी बीच साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। 

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही अल्लू अर्जुन के फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। उन्होंने पुष्पा 2 को लेकर अपडेट दिया है। इस फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मैं अपना सपना जी रही हूं। अल्लू अर्जुन सर के साथ में कुछ दिनों में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हूं। लेकिन अभी बच्चन सर के साथ इस ट्रेलर को दर्शकों के सामने रखते हुए, मैं क्या ही कह सकती हूं….।’ बता दे कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हालही में यह बातें उनकी और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च पर बताया है। 

बीते दिन ही रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म गुड बाय का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग शुरू करने वाली है।

यह भी पढ़ें : Kartik Aaryan की फिल्म Aashiqui 3 में हुई इस हसीना की दमदार ENTRY! एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन करेंगी रोमांस

Latest Posts

spot_img

you may like