साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा-2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच 5 अप्रैल यानी कि आज रश्मिका मंदाना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और इस खास मौके पर उनके फैंस को एक तोहफा भी दिया गया है। दरअसल, पुष्पा 2 में श्रीवल्ली के किरदार में नजर आने वाली पापुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि रश्मिका एकदम रौबदार अंदाज में दिखाई दे रही है। श्रीवल्ली के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया है। ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर पुष्प 2 के फर्स्ट लुक को जारी किया जिसमें रश्मिका काफी अलग अंदाज में दिखाई दी।
Wishing the 𝒏𝒂𝒕𝒊𝒐𝒏'𝒔 𝒉𝒆𝒂𝒓𝒕𝒕𝒉𝒓𝒐𝒃 'Srivalli' aka @iamRashmika a very Happy Birthday 🫰🏻#Pushpa2TheRuleTeaser on April 8th 🔥#PushpaMassJaathara 💥#Pushpa2TheRule Grand Release Worldwide on 15th AUG 2024.
— Pushpa (@PushpaMovie) April 5, 2024
Icon Star @alluarjun @aryasukku #FahadhFaasil… pic.twitter.com/AnsbEXZqJT
इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया कि, “श्रीवल्ली उर्फ @iamRashmika को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। #Pushpa2TheRuleTeaser 8 अप्रैल को। #PushpaMassJaathara। #Pushpa2TheRule की 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में भव्य रिलीज।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
रश्मिका हरे रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। उनके गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और ढेर सारे जेवर पहने हुए जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है। जैसे ही एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और इतना ही नहीं बल्कि फैंस ने बताया कि वह पुष्पा 2 के लिए काफी एक्साइटेड है।
बता दें, इससे पहले ‘पुष्पा बॉक्स’ ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में नजर आए थे। वही रश्मिका उनके अपोजिट थी। बता दें फिल्म पुष्पा-2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: कभी एक्टिंग के खिलाफ था परिवार, आज हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं Rashmika, नेशनल क्रश बनकर कर रहीं राज

