Rashmika Mandanna  ने अपनी Deepfake Video वायरल होने पर जताई गहरी चिंता

Rashmika Mandanna Expressed Concern After Her Deepfake Video Went Viral: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने डीपफेक वीडियो के वायरल होने को लेकर काफी खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच खुद रश्मिका मंदाना ने अपने इस वायरल डीपफेक वीडियो पर गहरी चिंता जताई है। 

रश्मिका मंदाना ने इस डीपफेक वीडियो पर चिंता जताते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’इसे साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है। आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकती कि मैं इससे कैसे निपट सकता थी। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्परता से इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

रश्मिका के इस ट्विट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को हिम्मत दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हम इसमें आपके साथ खड़े हैं!!! आइए टेक्नोलॉजी के ऐसे दुरुपयोग से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाएं और मिलकर काम करें। आप इसमें अकेले नहीं हैं और हम आपका समर्थन करते हैं रश्मिका मंदाना।’’ वहीं एक और फैन ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘’चीप व्यूवरशिप के लिए लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। प्रतिष्ठित अभिनेत्री की छवि खराब होने पर ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।’

सभी आपके साथ हैं रश्मिका मंदाना।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैम, आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, सबको पता है कि वीडियो असली है या फेक, चिंता मत कीजिए।’’

ये भी पढ़ें:  Veergati की Pooja Dadwal के पति ने जब टीबी जैसी खतरनाक बीमारी में उन्हें छोड़ दिया, फिर Salman Khan की वजह से पूजा जिंदा रह पाईं, बोलीं सलमान सर ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है

Latest Posts

spot_img

you may like