Anurag Kashyap की फ्लॉप फिल्म Bombay Velvet में Ranbir Kapoor नहीं बल्कि Ranveer Singh थे ओरिजिनल चॉइस, इस कारण के चलते रणवीर फिल्म का हिस्सा नहीं हो पाए 

Ranveer Singh Was  Bombay Velvet Original Choice  Not Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक अनुराग कश्यप जिन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गुलाल’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2015 में आई एक पीरियड फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ भी बनाई थी, यह फिल्म क्रिटिक्स को तो पसंद आई थी, लेकिन दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। बॉम्बे वेलवेट’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया था, लेकिन रणबीर कपूर इस फिल्म की ओरिजिनल चॉइस नहीं थे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप पहले रणवीर सिंह के साथ बनाने वाले थे और रणवीर ने भी इस फिल्म की तैयारी पूरी तरह से कर ली थी। परंतु फिल्म के बजट के ज्यादा होने के कारण इस फिल्म को रणवीर सिंह नहीं कर पाए और फिर रणबीर कपूर ने यह फिल्म की। 

अनुराग कश्यप ने हाल ही में ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। अनुराग ने बताया कि,  ‘’रणवीर सिंह वास्तव में बॉम्बे वेलवेट को करना चाहते थे और उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग्स भी याद कर लिए थे। लेकिन मुझे  समझने में काफी समय लगा कि फिल्में जो होती हैं छोटी-छोटी लेकिन हमारी कम बजट की थी। फिल्म बहुत ऊंची कीमत पर बिकी और मैं उस बिक्री का हिस्सा नहीं था। जब फिल्म बनाने के लिए फिल्म को ऊंची कीमत पर बेचा गया तो वह टिकाऊ नहीं रही।’’

 अनुराग ने कहा कि, ‘’उन्होंने  बहुत कोशिश की है, उन्होंने बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग भी पोस्टपोन कर दी और फिल्म ‘अग्ली’ की शूटिंग करने लगे। उन्हें लगा कि समय पर चीजें सही हो जाएंगी क्योंकि रणवीर ने उसी समय लुटेरा की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। उन्होंने इंतजार किया और लेकिन फिर लोगों ने उन्हें सलाह दी कि इसके पीछे पड़े रहना गलत है और समय की बर्बादी है।’’

अनुराग ने अंत में बताया कि रणवीर सिंह अपनी चीजों को डील करने में लगे हुए थे और इसीलिए उन्होंने रणवीर से उनकी चीजों पर फोकस करने को कहा और बोला कि वे भी अब मूव ऑन करना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बताया कि उन्होंने Jawan के लिए कितनी फीस ली, बोलीं मैं SRK के लिए काफी लकी हूं?

Latest Posts

spot_img

you may like