Ranveer Singh, Hrithik Roshan और Tiger Shroff एक साथ बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका, The Transporter के हिंदी रीमेक में आयेंगे नजर

Ranveer-Hrithik-Tiger Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों साउथ मूवीज और हॉलीवुड फिल्म का रीमेक का चलन काफी बढ़ रहा है।ऐसे में इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा हैं। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ से लेकर दीपिका पादुकोण की आनेवाली ‘द इंटर्न’ तक हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी रीमेक का दर्शकों में क्रेज देखने को मिला हैं। वही अब हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘द ट्रांसपोर्टर’ (The Transporter) का भी हिंदी रीमेक बननेवाला हैं। इस फ्रेंच एक्शन थ्रिलर फिल्म का अगर हिंदी रीमेक बनता है तो दर्शकों को इस बार पर्दे पर कुछ नया और अलग देखने मिलेगा। हालांकि इस हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक में कौनसे बॉलीवुड सितारें नजर आएंगे इस पर ही सबकी निगाहें टिकी होंगी।
दरअसल हॉलीवुड फिल्म ‘द ट्रांसपोर्टर’ (The Transporter) के हिंदी रीमेक को लेकर दर्शकों में भी एक्साइटमेंट देखे मिल रहा हैं। वही अब खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि ‘द ट्रांसपोर्टर’ के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अहम किरदार में नजर आएंगे। वही इस फिल्म का हिंदी निर्माण विशाल राणा करेंगे।  खबरों की मानें तो साल 2022 में इस फिल्म के राइट्स को विशाल ने खरीद लिया हैं और वह अभी फिल्म पर काम कर रहे हैं। वही विशाल राणा इस फिल्म में रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेने का मन बना रहे हैं। उनके मुताबिक अभी फिल्म का का शुरू होने के कुछ महीने लगेंगे, मगर फिलहाल इस फिल्म के स्क्रिप्ट को लेकर काम शुरू कर दिया गया हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर को विशाल राणा ने प्रोड्यूस किया था। वही अगर विशाल राणा की फिल्म द ट्रांसपोर्टर (The Transporter) के हिंदी रीमेक में अगर रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ आते हैं तो यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:टीवी एक्ट्रेस Tunisha Sharma के सुसाइड पर बोले उनके अंकल, Sheezan Khan को लेकर कहा-‘उसने धोका दिया..’

Latest Posts

spot_img

you may like