Ranbir Kapoor ने बताया कि एक लड़के और लड़की  के दिल टूटने पर क्या होता है

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार और प्रतिभाशाली एक्टर रणबीर कपूर जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वे हाल ही में अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को द कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन करने पहुंचे हैं। वे इस शो में श्रद्धा कपूर, अनुभव बस्सी के साथ अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने द कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं। इसी दौरान रणबीर, श्रद्धा और अनुभव बस्सी ने शो में कई मजेदार बातें साझा की है। इसकी क्लीप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

‘द कपिल शर्मा शो’ में रणबीर कपूर ने एक लड़के और लड़कियों के दिल टूटने पर मजेदार बात साझा की है। उन्होंने कपिल को लड़की और लड़के के दिल टूटने पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जब एक लड़के का दिल टूटता है तो वो अपनी तोंद बढ़ा लेता है और ढाढ़ी बढ़ा लेता है। लेकिन जब एक लड़की का दिल टूटता है, तो उनका एक बार अपर लिप और आईब्रो सेट हो जाए, तो बहुत जल्दी और कोई सेट हो जायेगा।’’ रणबीर का ये बयान फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।’’

इस शो में श्रद्धा कपूर ने भी एक मजेदार बात कही है। कपिल श्रद्धा से पूछते हैं कि, ‘आपको एक विलेन में एक विलेन से प्यार हो जाता है। फिर आपको हैदर में एक विद्रोही से प्यार हो जाता है। और अब इस फिल्म में आपको एक मक्कार से प्यार हो जाता है। आपको शुरू से क्लियर है कि आपको चोर-उचक्को से ही प्यार करना है।’’ इसपर श्रद्धा कपूर जवाब देती हुई कहती हैं कि, ‘’यार अब मैं क्राइम मास्टर गोगो की बेटी हूं, तो ऐसा ही करूंगी।’’

बता दें कि, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सिनेमाघरों में होली के दिन 08 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमेंटिक जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव बस्सी, रणबीर कपूर के दोस्त का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का कैमियो होने की भी उम्मीद है।

ये भी पढे़ं: Tunisha Sharma Case में आखिरकार Sheezan Khan को दो महीने बाद मिली जमानत

Latest Posts

spot_img

you may like