बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे। उनका नाम उन दिनों काफी लाइमलाइट में रहा जब उन्होंने दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेस को डेट किया। हालांकि इन दोनों के साथ ही उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद अभिनेता को धोखेबाज जैसे टैग दिए गए। अब पहली बार रणबीर कपूर का इस पर दर्द छलका। तो चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
कैसे थे पिता संग संबंध?
दरअसल, रणबीर कपूर हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुए जहां पर उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ रिश्ते के बारे में भी शेयर किया, उन्होंने कहा कि, “मेरे पापा बहुत शॉर्ट-टेम्पर्ड थे पर बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैंने कभी उनकी आंखों का रंग तक नहीं देखा। मैं उनके सामने हमेशा सिर्फ सर झुकाए खड़ा रहता था। कभी उनसे ना भी नहीं कहा। जो उन्होंने कहा चुपचाप मान लिया।”
सक्सेसफुल एक्ट्रेस को किया डेट
इसके अलावा उन्होंने अपनी डेटिंग के बारे में भी बात की। रणबीर कपूर ने बताया कि, “मैंने दो बहुत सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस को डेट किया था जो मेरी आइडेंटिटी बनी। मुझे कैसेनोवा और चीटर का टैग दिया गया। मैं सालों तक इस टैग के साथ जीता रहा हूं। आज भी ये दोनों टैग्स मेरे साथ हैं। मुझे खराब लगता है, लेकिन फिर खुद को समझाता हूं।”
बता दें, रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को लंबे समय तक डेट किया था। लेकिन इसी बीच इनका रिलेशनशिप टूट गया और फिर रणबीर कैटरीना कैफ को डेट करने लगे। दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि रणबीर ने उन्हें चीट किया और वह कई बार उन्हें रंगेहाथ पकड़ चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने रणबीर पर भरोसा किया लेकिन रणबीर ने दोबारा इसी तरह की हरकत की जिसके बाद वह रणबीर से अलग हो गई।
आलिया से की शादी
बता दे खुद रणबीर भी इस बात को कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ चीट किया था। इसके अलावा कैटरीना कैफ के साथ भी उनकी लंबी डेटिंग चली लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद रणबीर कपूर ने पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी रचा ली और कपल अब बेटी राहा के माता-पिता बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा..’ जब Aishwarya संग इंटिमेट होने के लिए उत्साहित हो गए थे Ranbir Kapoor!

