Ranbir Kapoor पहली बार Rohit Shetty  के निर्देशन में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में आए नजर, फैंस बोले अब तो फिल्म आयेगी

Ranbir Kapoor  As Police Officer In  Rohit Shetty Direction:  बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं, इसी बीच रणबीर की पुलिस ऑफिसर के रूप में  एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए है। इस तस्वीर में पुलिस ऑफिसर के गेटअप में रणबीर कपूर और उनके साथ रोहित शेट्टी नजर आ रहे है। यह तस्वीर एक एड शूट की है। 

इस तस्वीर को OCD टाइम्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। इसी तस्वीर पर अब फैंस कमेंट्स कर रहे है कि रोहित शेट्टी को अब रणबीर कपूर को अपने कॉप यूनिवर्स में ले लेना चाहिए। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कॉप यूनिवर्स का नया मेंबर मिल गया।’’ वहीं एक दूसेर फैन ने रणबीर के इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये लुक भी रणबीर कूपर  को सूट कर रहा है क्या स्ट्रक्चर है बंदे का।’’ इसके अलावा एक फैन ने ट्विटर पर इस तस्वीर कमेटं करते हुए लिखा कि, ‘’अब लगता है मूवी में भी आयेंगे दोनों।’’ हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह तस्वीर किसी एड शूट की है या फिर रोहित शेट्टी के रणबीर कपूर के साथ किसी नई प्रोजेक्ट की। 

बहरहाल इस तस्वीर में रणबीर कपूर पुलिस ऑफिसर के रूप में जंच रहे हैं। अगर रोहित शेट्टी चाहे तो रणबीर कपूर के साथ एक मासी पुलिस ऑफिसर फिल्म बना सकते है। इसके अलावा रोहित अपने कॉप यूनिवर्स में भी रणबीर कपूर को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं। 

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एनिमल  का प्रमोशन कर रहे हैं। रणबीर की इस फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर 2023 को आयेगा और फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं बात करें रोहित शेट्टी की, तो उनकी फिल्म सिंघम अगेन अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने KWK में उनकी पास्ट रिलेशनशिप पर बात किए जाने पर जताई नाराजगी, बोले दूसरे इंसान को ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए और एक रिलेशनशिप में सम्मान होना चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like