Tu Jhooti Main Makkaar में पहली बार साथ में नजर आएंगे Ranbir और Shraddha जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड के डैशिंग अभिनेता रणबीर कपूर-श्र्द्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की रिलीज डेट तय हुई, सिनेमाघरों में जल्द होगी रिलीज़

Tu Jhooti Main Makkaar: बॉलीवुड के डैशिंग अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। दोनों अभिनेता लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाले हैं। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह ट्रेलर 23 जनवरी 2023 को दिन में एक बजे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जायेगा।

लव-फिल्म्स ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दी। फिल्म पोस्टर शेयर करते उन्होंने लिखा कि, ‘’इस पोस्टर में चीजें जैसी हैं वैसे दिखाई नहीं देती हैं।तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर 23 जनवरी 2023 को दिन में एक बजे रिलीज होगा।‘’

बता दें कि इस फिल्म को ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘दे दे प्यार दे’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म देने वाले लव रंजन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक रोमेंटिक कॉमेडी है। इस फिल्म से पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिलेगी।यह फिल्म होली के दिन 08 मार्च 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

दर्शक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं,क्योकिं उन्हें पहली लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर  को देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर भारत से बाहर की गई है।फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे की टांग खीचते हुए नजर आयेंगे। अब देखना होगा कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पंसद आती है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे, जोकि दर्शकों को काफी पंसद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।रणबीर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के अलावा संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आयेंगे। वहीं श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। वे ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के अलावा फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आयेंगी।

ये भी पढ़े: Randeep Hooda ने की अपनी फिल्म Laal Rang के सीक्वल की घोषणा, बोले ये लो!! हवा मै प्रणाम

Latest Posts

spot_img

you may like