Ramesh Sippy Recalls Dilip Kumar & Big B’s Rivalry During Shakti: रमेश सिप्पी हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म मेकर हैं। रमेश के पिता जीपी सिप्पी भी अपने जमाने के मशहूर प्रोड्यूसर रहे हैं। पिता फिल्मों से जुड़े होने के नाते जाहिर सी बात है, बेटे की रूचि भी सिनेमा की तरफ होगी। ऐसे में मात्र 6 साल की उम्र से ही रमेश सिप्पी फिल्मों से जुड़ गए और 1971 में अपनी पहली फिल्म अंदाज़ निर्देशित की। शम्मी कपूर, राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की तिकड़ी से सजी ये फिल्म उस साल की जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद तो रमेश सिप्पी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अंदाज़ के बाद सीता और गीता, शोले, शान और फिर टीवी पर बुनियाद जैसा कामयाब टीवी सीरियल करके रमेश सिप्पी ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया और कामयाब निर्देशक व निर्माता की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। इसी दौरान रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को लेकर एक फिल्म शक्ति बनाई। जिसमें राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को रिलीज के बाद लोगों ने काफी पसंद किया और समीक्षकों ने भी रमेश सिप्पी के साहस की जमकर तारीफ की थी।
रमेश सिप्पी ने हाल ही में अरबाज खान द्वारा होस्ट किए गए बॉलीवुड बबल के शो द इनविंसिबिल सीजन 2 में बात करते हुए इस बारे में कई खुलासे किए हैं। फिल्म शक्ति में जब होस्ट अरबाज खान ने रमेश सिप्पी से बात करते हुए पूछा कि क्या शक्ति में अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को संभालने में कोई दिक्कत हुई थी। जैसे कि उस बारे में कहा जाता है कि दोनों के बीच उस दौरान कोल्ड वार की खबरें मीडिया पर छप रही थी। इस बारे में रमेश सिप्पी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं था। इस पर अरबाज खान थोड़ा हंसे भी पर आगे रमेश सिप्पी ने जवाब देते हुए कहा कि शक्ति फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ पूरे उत्साह के साथ शूटिंग की थी।
रमेश सिप्पी शक्ति फिल्म के एअरपोर्ट वाले सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहते हैं कि दिलीप कुमार ने शूटिंग के बाद होटल में रमेश सिप्पी से कहा कि ये यंग लड़का काफी अच्छा है, बहुत आगे तक जाएगा। ये सीन बहुत ही फैसिनेटिंग था पर इस लड़के ने पता ही नहीं चलने दिया। इसके बाद अरबाज खान ने कहा कि दोनों ही बहुत उम्दा एक्टर हैं। दिलीप साहब तो दिलीप साहब थे ही पर अमिताभ बच्चन का कोई जबाब नहीं था। हालाकि पहले शक्ति फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह राज बब्बर की कास्टिंग की बात चल रही थी लेकिन कुछ वजहों से बात बन नहीं पाई थी और फाइनली अमिताभ बच्चन को ये फिल्म मिल गई थी और दो बड़े सुपर सितारों ने इस फिल्म को क्लासिक बना दिया था।
इस फिल्म की कहानी बाप बेटे के रिश्ते पर बनी थी। अरबाज खान के इस शो में रमेश सिप्पी ने फिल्म शोले, अंदाज़, सीता और गीता व दूसरी फिल्मों से जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। सीता और गीता के लिए बताया कि इस फिल्म के लिए पहली च्वाइस हेमा मालिनी नहीं बल्कि मुमताज़

