Prabhas की Adipurush को लेकर फिर मचा बवाल, राम मंदिर के पुजारी ने की फिल्म को बैन करने की मांग

Adipurush Teaser Video Controversy : साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। जबसे इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, तब से यह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और इसको लेकर विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने की मांग की उठ चुकी है। हाल ही में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े किए थे और इसके कुछ सींस हटाने की मांग भी कर दी थी। लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुका है।

आपको बता दें कि साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने आपत्ति जताई है। अयोध्या राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने इस फिल्म में भगवान राम और हनुमान के लुक को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रावण का चित्रण इस फिल्म में महाकाव्य के अनुरूप नहीं है। ऐसे में उन्होंने आदिपुरुष को बैन करने की मांग भी कर दी है। फिल्म आदिपुरुष को लेकर यह सारा विवाद इसकी टीजर वीडियो कि सामने आने के बाद से शुरू हुआ है।

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के इस टीजर वीडियो में वीएफएक्स को लेकर दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सैफ अली खान के रावण लुक को लेकर लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इस फिल्म में जहां साउथ सुपरस्टार प्रभास राम के किरदार में नजर आएंगे, तो वही सीता के किरदार में कृति सेनन दिखाई देंगी। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें : Madhuri Dixit संग Kili Paul ने लगाए ठुमके, ‘चने की खेत में’ गाने से स्टेज पर लगाया आग

Latest Posts

spot_img

you may like