Rakul Preet Singh के फैन ने उनकी पहली हिंदी पहली Yaariyan को लेकर लिखा दिल छू जाने वाला लेटर

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’मेरा दिल आज बहुत खुश है, इसने आज मेरा दिन बना दिया‘’

Rakul Preet Singh News: साउथ की फिल्मों में और बॉलीवुड में काम करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की डेब्यू हिंदी फिल्म यारियां को दस साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में रकुल के फैन ने इस लेटर लिखकर शुभकामनाएं दी हैं और इस फिल्म से जुड़े अपनी एक याद को भी साझा किया है। रकुल ने यह लेटर अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी में शेयर किया है। उन्होंने इस लेटर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’मेरा दिल आज बहुत खुश है, इसने आज मेरा दिन बना दिया।‘’

रकुल द्वारा साझा किए इस लेटर में लिखा है कि, ‘’डियर रकुल, यस ब्यूटीफुल रकुल। ये 15 जनवरी 2014 का दिन था, और आपकी फिल्म यारियां थियेटर में लगी थी। ये मेरी, मेरी गर्लफ्रेंड के साथ पहली मूवी थी। अब गर्लफ्रेंड मेरी बीबी बन चुकी हैं। आई लव यारियां मूवी, मूवी ने हमारी लव लाइफ को बहुत ही इंस्पायर किया है। आप यूंही चमकते रहे। आप हमारे देश के उभरते सितारे हैं। वी ऑलवेज बी यूर फैन। इस लेटर के साथ हमारी बनाई हुई ड्रेस भेज रहे हैं। इट्स क्राफ्टेड  बाय अस ओनली। थैंक यू फॉर इंस्पायरिंग नेशन। फ्रॉम गौरीवाला परिवार (आपका अपना) लव सिंस 2013।‘’

बता दें कि रकुल ने हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू साल 2014 में आई फिल्म यारियां से बनाई थी। इस फिल्म को दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह और सेराह सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद रकुल को हिंदी फिल्मों में अलग पहचान मिली थी। पिछले साल इस फिल्म के सीक्वल यारियां 2 की भी घोषणा की गई थी। सीक्वल को राधिका राव द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। सीक्वल में  मीजान जाफरी, यश दास और वरीना हुसैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यारियां 2 इसी साल 12 मई 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

रकुल के वर्कफ्रंट की बात करे तो वे हाल ही में फिल्म छतरीवाली में नजर आई हैं। वे मेरी पत्नी का रीमेक और इंडियन 2 में नजर आने वाली हैं।  

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की Pathaan ने 2 दिन में की धुँआधार कमाई, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 220 करोड़

Latest Posts

spot_img

you may like