Court केस के बीच दुश्मनी भुला Rakhi Sawant ने मनाया Sherlyn Chopra का बर्थडे

राखी ने हाल ही एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ दुश्मनी भुलाकर दोस्ती कर ली। अब राखी ने मीडिया को इनवाइट कर दोस्त शर्लिन चोपड़ा के बर्थडे को सेलीब्रेट किया

Rakhi Sawant Celebrates Sherlyn Birthday: ड्रामा क्वीन का खिताब पा चुकी राखी सावंत की जिंदगी के पन्ने हर दिन नये होते हैं। एक तरफ जहां पति आदिल खान जेल में हैं और उनके बेल की जद्दोजेहद कोर्ट में चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ निजी लाइफ में रोज नये नये चैपटर लिखे जा रहे हैं। राखी ने हाल ही एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ दुश्मनी भुलाकर दोस्ती कर ली। अब राखी ने मीडिया को इनवाइट कर दोस्त शर्लिन चोपड़ा के बर्थडे को सेलीब्रेट किया। मुंबई में आयोजित एक पार्टी में इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा और राखी के साथ ही राजश्री और शैली के अलावा राखी के दोस्त वाहिद अली खान भी मौजूद रहे।

इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा ने राखी की जिंदगी में चल रहे उथल पुथल को लेकर सवाल पूछा। तब राखी ने कहा कि मेरी जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है। आदिल ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। उसके नये नये मामले सामने आ रहे हैं। कई महिलाओं के साथ उसके संबंध होने की बातें सामने आ रही हैं। राखी ने उस ईरानी लड़की का भी जिक्र किया। जो आदिल की हैवानियत का शिकार बनी है। राखी ने इस मौके पर कहा कि लाख गलतियों के बावजूद मैेने आदिल को माफ कर दिया था लेकिन मेरी पीठ पीछे आदिल मेरे ही पैसे खर्च कर अय्याशी कर रहा है। इसलिए मैेने सार्वजनिक रूप से अपनी शादी का ऐलान किया। जिसको मैने 8 महीने तक छुपाया रखा।

इस मौके पर शर्लिन चोपड़ा ने ये भी कहा कि जब हम जैसे सेलीब्रटी के साथ ऐसा अत्याचार हो सकता है। तो सोचिए आम लड़कियों को कितनी परेशानियां सहनी पड़ती होंगी। राखी ने इस मौके पर अपने ऊपर हुए शारीरिक अत्याचार का जिक्र फिर से मीडिया से किया और कहा आदिल कितना जालिम और क्रूर है। जो हमेशा उसे ब्लैकमेल करता रहा। कभी कहता कि सलमान से मिलवाओ तो कभी कहता कि शाहरूख से मिलवाओ। कभी ड्रग के नशे में चूर होकर अत्याचार करता। आदिल ने न जाने कितनी और के साथ ऐसा किया होगा। सभी ने मिलकर ये भी कहा कि वो आदिल की असलियत जानकर हैरान हैं। आदिल को इसकी सजा मिलनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: Pathaan Box Office: 500 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी Pathaan, SRK ने किया धमाका

Latest Posts

spot_img

you may like