Bhojpuri New Song: राकेश मिश्रा का भोजपुरी गाना ‘काचा बदाम लेला’, 4.7 मिलियन व्यूज के साथ नम्बर 2 पर कर रहा हैं ट्रेंड

एक्‍टर राकेश मिश्रा का गाना ‘काचा बदाम लेला’ ने साल के शुरुआत में ही ट्रेंडिंग स्टार के रुप में स्थापित कर दिया है, तभी उनका यह गाना लगातार 5 दिनों से यूट्यूब पर टॉप 2 में ट्रेंड कर रहा है।

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपर स्‍टार सिंगर – एक्‍टर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) का गाना ‘काचा बदाम लेला’ (Kacha Badam Lela) ने साल के शुरुआत में ही ट्रेंडिंग स्टार के रुप में स्थापित कर दिया है, तभी उनका यह गाना लगातार 5 दिनों से यूट्यूब पर टॉप 2 में ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अबतक 4.7मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

इसके साथ ही जानकारी ये भी है कि गाना ‘काचा बदाम लेला’ की सफलता के बाद राकेश मिश्रा जल्द ही एक धमाका करने वाले हैं और नया गाना लेकर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Movie: अंजना सिंह और आनंद ओझा की भोजपुरी फिल्म ‘लव एक्सप्रेस’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेन के अंदर दिखेगी प्रेम कहानी!

ये जानकारी राकेश मिश्रा के पीआरओ संजय भूषण पाटियाला ने दी। उन्होंने बताया कि गाना राजा तनी जाई न बहरिया से ट्रेंड सेट करने वाले राकेश ने नए साल में एक और रिकॉर्ड गाना ‘काचा बदाम लेला’ से धमाल मचा दिया है। यह गाना लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है और इतनी तेजी से वायरल हो रहा कि लग रहा है कई रिकॉर्ड ब्रेक होने वाले हैं। ऐसे में अब राकेश मिश्रा ने नए धमाके की तैयारी भी कर ली है। जल्द ही एक और मज़ेदार गाना वे लेकर आने वाले हैं, जो और भी खास होगा।

आपको बता दें कि वेब म्‍यूजिक से रिलीज गाना ‘काचा बदाम लेला’ को अब तक 4,799,233 लोग देख चुके हैं। राकेश मिश्रा ने गाना ‘काचा बदाम लेला’ नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में राकेश साथ शिल्‍पी राघवानी नजर आईं हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लिरिक्‍स रजनीश चौबे का है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर छोटू राउत हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित और कोरियोग्राफर रितिक आर्या हैं।

ये भी पढ़ें: Akshara Singh: जिम में वर्कआउट भी एंजॉयमेंट के साथ करती है अक्षरा सिंह, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like