Rajveer Deol On His Bollywood Debut With Dono: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर देओल भी अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। राजवीर देओल राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘दोनों’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही राजवीर ने बताया कि उनके माता-पिता सनी देओल-पूजा देओल ने हीं चाहते थे कि वे एक्टर बने।
राजवीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मेरे मम्मी-पापा इस बात से नफरत करते थे कि मैं अभिनेता बन रहा हूं। वे चाहते थे कि मैं पढ़ूं और कुछ और करूं, क्योंकि यह इंडस्ट्री बहुत अप्रत्याशित है। आप एक पल के लिए खुश होते हैं और काम न मिलने से दुखी। मेरा मतलब है, पापा को 22 साल बाद गदर 2 जैसी हिट फिल्म मिली। इसलिए वे लोग चिंतिंत थे, लेकिन मुझे एक्टिंग से प्यार था और इसलिए मैंने इस फील्ड में कदम रखा।’’
इसके अलावा राजवीर ने यह भी बताया कि उनके परिवार जिसमें एक से एक बेहतरीन अभिनेता है, तो उन्हें एक एक्टर बनने की सलाह दी गई थी नाकि एक स्टार। राजवीर ने कहा कि, ‘’मुझे लगा कि कोई खुद को किरदारों में छिपा सकता है। तो मैं यही करना चाहता था। मेरे परिवार ने मुझे कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं स्टार न बनूं और पहले एक अभिनेता बनने की कोशिश करूं, क्योंकि किरदार मुझे स्टार बना देंगे।’’
राजवीर ने यह भी बताया कि उन्होंने क्यों एक एक्शन फिल्म से डेब्यू न करके एक रोमेंटिक फिल्म को चुना। राजवीर ने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि वे अपनी पहली फिल्म में 100 लोगों को मारे और फिल्म में मारधाड़ हो, वे एक कैरेक्टर को प्ले करना चाहते थे। जब उन्हें ‘दोनों’ की स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्हें लगा है कि यह एक कैरेक्टर है और इस फिल्म को करने में मजा आयेगा। बता दें कि, ‘दोनों’ को सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 05 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें: Sunny Deol की Gadar 2 बनी बॉलीवुड की दूसरी 500 करोड़ रुपए वाली फिल्म, Pathaan और Baahubali 2 का यह रिकॉर्ड तोड़ा

