Dhol मेरी सबसे अच्छी फिल्म है और Dhol 2 की कहानी Dhol से भी अच्छी है: Rajpal Yadav

 Rajpal Yadav says Dhol 2 is even better than Dhol: साल 2007 में आई हिट फिल्म ढोल जिसने दर्शकों को काफी हंसाया था। इस फिल्म में सबसे ज्यादा राजपाल यादव के कैरेक्टर मार्तंड  धमधेरे ने दर्शकों को हंसाया था। राजपाल भी इस फिल्म को अपनी बेस्ट फिल्म मानते हैं। राजपाल ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि ढोल उनकी बेस्ट फिल्म है और ढोल 2 सिनेमाघरों में कब आ रही है। 

राजपाल यादव ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म ढोल और इस फिल्म के सीक्वल ढोल 2 पर अपने विचार साझा किए है। राजपाल यादव ने फिल्म ढोल पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे पहली बार किसी फिल्म में पैरेलल लीड कैरेक्टर निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म में मेरा कैरेक्टर बहुत ही ऑफबीट था, इसके अलावा फिल्म के बाकी तीन कैरेक्टर भी ऑफबीट थे। इस फिल्म को देखकर बच्चे आज भी हंसते है। इस फिल्म का कैरेक्टर मुझे भी काफी पसंद है, इस कैरेक्टर को निभाकर मुझे काफी मजा आया है।’’

फिल्म ढोल के सीक्वल ढोल 2 पर भी जानकारी देते हुए राजपाल ने बताया कि, ‘’जब वे फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग कर रहे थे, तो फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को फिल्म ढोल 2 की स्टोरी सुनाई थी। राजपाल को भी ढोल 2 की स्टोरी काफी पसंद आई थी।’’ राजपाल ने कहा कि, मुझे फिल्म ढोल 2 की स्टोरी काफी पसंद आई है और इस फिल्म की कहानी फिल्म ढोल से भी कई गुना ज्यादा अच्छी है। ढोल 2 की शूटिंग हम लोग साल 2024 में शुरू कर देंगे। इस फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट की वापसी होगी।’’

अब देखते है कि ढोल 2 कबतक सिनेमाघरों में आती है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित है। ढोल 2 में देखना होगा कि ढोल से पैसे मिलने के बाद क्या हुआ और ज़िकोमो जिंदा है या फिर मर गया है। फिल्म में सैम, पकिया, गोटी और मारू फिर से क्या गुल खिलाते है, यह देखने लायक होगा। 

ये भी पढ़ें: Nepotism एक बकवास टॉपिक  है, स्टारकिड्स हमेशा मेरे साथ अच्छे रहे और Golmaal छोड़कर मैंने गलती की: Dino Morea

Latest Posts

spot_img

you may like