Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: स्त्री 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म लेकर हाजिर हैं। जो अगले महीने की 11 तारीख को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का नाम है विकी विद्या का वो वाला वीडियो। इस फिल्म का रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। जिसमें राजकुमार राव की दुल्हनिया बनती नजर आ रही हैं एनिमल की दूसरी भाभी तृप्ति डिमरी। ट्रेलर में कई जगहों पर तृप्ति अपने पंच से राजकुमार राव को घायल करती नजर आ रही हैं। जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो इसके लिए दर्शक ताली जरूर बजाएंगे।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video के ट्रेलर की शुरूआत राजकुमार राव और तृप्ति की शादी से होती है और दोनों शादी की पहली रात का यानि सुहागरात की सीडी बनाते हैं और बाद में उसे टीवी पर देखकर एंज्वॉय करते हैं। पर एक दिन वो सीडी, सीडी प्लेयर सहित चोरी हो जाती है और मच जाता है पूरे परिवार व मुहल्ले में हल्ला। फिर मामला पुलिस तक पहुंच जाता है और इसके शुरू होता है असली खेल। इस बीच मल्लिका शेरावत की एंट्री हमें वेलकम की याद दिलाती है, तो शहनाज गिल का धमाकेदार डांस फैन्स को घायल कर देता है। फिल्म में इन चारों के अलावा विजय राज,टीकू तलसानिया और मुकेश तिवारी की लीड सहायक भूमिका है। कुल मिलाकर फिल्म पूरी तरह से दर्शकों को इंटरटेन जरूर करेगी।
Absolutely loving Shehnaaz's glimpse in Rajkummar Rao and Tripti Dimri's upcoming movie! Can't wait! 🥰❤️🔥
— Sarika (@SarikaSunshine) September 12, 2024
#ShehnaazGill ❤️🌟🧿#EvilEyesOffShehnaaz#SajnaVeSajna#VickyVidyaKaWohWalaVideo pic.twitter.com/Su4J9XGA74
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के ब्लू लुक को लेकर हलचल मच गई है और यूजर्स जमकर शहनाज के लुक पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि विकी विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर में पूरी तरह से हॉट दिख रही हैं। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर तो अच्छा है पर ट्रेलर की सारी यूएसपी शहनाज गिल हैं। इन सब के अलावा फिल्म में दलेर मेहदी भी स्पेशल अपीरेंस में हैं और 90 के दशक के अपने एक गाने को फिर से रिक्रिएट कर रहे हैं।

