Chanderi को सरकटे के आतंक के साए से बचाने वो फिर आ रही है, रिलीज हुआ Stree 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

बारिश के इस मौसम में मुंज्या के बाद अब स्त्री लोगों को डराने आ रही है। स्त्री 2 का धमाकेदार रोंगटे कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है

Rajkummar Rao & Shraddha Kapoor Stree 2 Trailer Out: अभिनेता राजकुमार राव की श्रीकांत के बाद एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज को तैयार है। जिसमें राजकुमार राव फिर से श्रध्दा कपूर के अपोजिट नजर आने वाले हैं। 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वेल अब बनकर तैयार है और स्त्री एक बार फिर से आ रही है। इस बार स्त्री लोगो के दिलों में दहशत नहीं बल्कि दहशत का पर्याय बन रहे सरकटे से चंदेरी को मुक्त कराने आ रही है। जी हां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की लीड भूमिका से सजी फिल्म स्त्री का सीक्वेल स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

18 जुलाई को मुंबई में स्त्री 2 के ट्रेलर को फिल्म मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ट्रेलर धमाकेदार है और इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पिछली बार स्त्री निगेटिव रोल में थी लेकिन इस बार स्त्री 2 में स्त्री सभी को डर और दहशत से बचाने के लिए खड़ी होती है और चंदेरी के लोगों की रक्षा करती है। इस बार स्त्री लोगों को सरकटे भूत से बचाएगी और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतेगी।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि ये रहा ट्रेलर। चंदेरी के नये आतंक से लड़ने के लिए इंडिया की मोस्ट अवेटेड गैंग वापस आ रही है। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है। स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी,अपारशक्ति खुराना,तमन्ना भाटिया,अभिषेक बनर्जी आदि कलाकार नजर आएंगे।

स्त्री 2 सिनेमा घरों में 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। ऐसे में इस बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 के राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर का क्लैश जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में फिल्म से होने वाला है। राजकुमार राव के सामने अक्षय कुमार और जॉन की ये भिडंत बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प होने वाली है। ऐसे में देखना ये है कि इन फिल्मों को लेकर दर्शक किस तरह से रिएक्ट करते हैं।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने Kalki 2898 की सफलता पर जताई खुशी, बोले Prabhas के लिए 1000 करोड़ करना आम बात है लेकिन मेरे लिए…

Latest Posts

spot_img

you may like