Rajkumar Santoshi ने बोला Sunny Deol के टैलेंट को इंडस्ट्री ने सराह नहीं है, सनी की आंखों में आए आंसू,  बोले मैंने हार नहीं मानी और अपने पिता..

Rajkumar Santoshi  words made Sunny  Deol teary-eyed: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जिन्होंने इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म गदर 2 दी है, वे हाल ही में गोवा में आयोजित हुए भारत के 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नजर आए। इस फिल्म फेस्टिवल में सनी देओल को बेहतरीन फिल्में देने वाले तीन निर्देशक- राहुल रवैल, राजुकमार संतोषी और अनिल शर्मा भी नजर आए। इसी दौरान राजकुमार संतोषी ने फिल्म इंडस्ट्री को सनी के टैलेंट का सही से उपयोग न करने की बात कही, जिससे सनी की आंखों में आंसू आ गए। 

राजकुमार ने संतोषी ने फिल्म फेस्टिवल में बातचीत करते हुए कहा कि, “मेरा मानना ​​है कि इंडस्ट्री ने सनी के टैलेंट  के साथ न्याय नहीं किया है। लेकिन भगवान ने न्याय किया है।’’ इस बात को सुनकर सनी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसी दौरान राहुल रवैल ने भी सनी से उनकी अबतक की एक्टिंग जर्नी के बारे में पूछा जिसपर पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि, “मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली रहा हूँ। मैं बहुत ज्यादा भावुक हो जाता हूं, यही मेरी समस्या है।’’

सनी ने राहुल की तारीफ करते हुए अपने फिल्मीं करियर के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं बहुत भाग्यशाली  रहा। मैंने राहुल के साथ  शुरुआत की। उन्होंने मुझे तीन खूबसूरत फिल्में दीं। कुछ  चली और कुछ नहीं चली। लेकिन वो फिल्में आज भी लोगों को याद हैं। मैं अपनी फिल्मों की वजह से यहां खड़ा हूं। गदर के बाद, जो एक बड़ी हिट थी, मेरा संघर्ष काल शुरू हो गया था क्योंकि मुझे अच्छे सबजेक्ट या स्क्रिप्ट की पेशकश नहीं की गई थी और चीजें सही नहीं हो रही थीं। हालांकि मैंने बीच में कुछ फिल्में कीं, लेकिन उनमें 20 साल का अंतर था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं हमेशा आगे बढ़ रहा था। मैं फिल्मों में इसलिए आया क्योंकि मैं अभिनेता बनना चाहता था, स्टार नहीं। मैंने अपने पिता की फिल्में देखी थीं और मैं भी उसी तरह की फिल्में करना चाहता था।’’

ये भी पढ़ें: जब Mahesh Bhatt ने एक गंभीर फिल्म में Helen को एक इमोशनल रोल में कास्ट कर लिया,  कोरियोग्राफर  ने महेश को बोला था पागल 

Latest Posts

spot_img

you may like